यूपी चुनाव को लेकर मायावती का मास्टरस्ट्रोक! गठबंधन पर बड़े बयान से चुनावी गणित बदलने के संकेत

by

2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक बड़ा ऐलान कर राजनितिक हलचल पैदा कर दी है।

उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधानसभा की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

मायावती ने कहा, “ऐसी कोई भी चर्चा जो चल रही है कि गठबंधन हो रहा है, वह बिल्कुल भ्रामक है। जो गठबंधन को लेकर उल्टी खबरें आती हैं उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। मालूम हो कि मायावती ने अपने पिछले कई बयानों में कहा था कि गठबंधन करने से बसपा का वोट तो दूसरी पार्टियों को ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन दूसरी पार्टियों का वोट बसपा को नहीं मिल पाता।

हमारे खिलाफ साजिश रचने के और भी अधिक प्रयास करेंगे- मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, “जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, हमारे विरोधी हमें सत्ता से दूर रखने और हमारे खिलाफ साजिश रचने के और भी अधिक प्रयास करेंगे। उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सभी अंबेडकरवादियों को आत्मसम्मान की प्राप्ति के लिए डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के आंदोलन को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करना चाहिए।मायावती ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं और केवल पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दें।

मायावती के इस ऐलान के बाद यूपी का चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। वहीं भाजपा और सपा-कांग्रेस के गठबंधन के लिए भी मुश्किले पैदा हो गई है। इस बार यूपी में मुकाबला त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से भाजपा और सपा-कांग्रेस के गठबंधन को कापी नुकसान हो सकता है। कई सीटों के समीकरण भी बदल सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कुल पंडोरी बीत में विधार्थियों को आग लगने पर आग पर काबू पाने के बारे में जानकारी दी : अनुपम कुमार शर्मा

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्कुल पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह के दिशा निर्देश पर अनुपम कुमार शर्मा साइंस अध्यापक ने समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों के सहयोग से आपदा प्रबंधन के तहत मौके पर उपलब्ध...
article-image
पंजाब

अंकुर पब्लिक स्कूल माहिल पुर का परिमाण शानदार रहा

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा :  अंकुर पब्लिक स्कूल माहिल पुर का परिमाण शानदार रहा जिस में अर्शप्रीत ने 583/650 अंक प्राप्त करके स्कूल में से प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी तरह सुखदीप कौर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग संस्थान  द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के जन्मदिन के अवसर पर आज स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात  के संयुक्त तत्वावधान में  कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!