यूपी पुलिस की परीक्षा देने, पत्‍नी ने आधी रात बुलाया प्रेमी,रंगरेलियां मनाते दबोचा

by

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए है. दरअसल ये मामला यूपी के महाराजगंज का है जो अब चर्चाओं में आ गया है. यहां एक युवक सिपाही भर्ती परीक्षा देने गया था जिसके बाद उसकी पत्नी ने घर पर अपने प्रेमी को बुला लिया.

कमरे से अजीब आवाज आने के बाद घर वालों को शक हुआ तो घर वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद पुलिस को सौप दिया. पुलिस अब इस पूरे मामले में जांच कर रही है.

क्या था पूरा मामला : दरअसल, कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का विवाह है तीन महीने पहले श्यामदेउरवा क्षेत्र में हुआ था. शादी के बाद भी वह पति के गैर मौजूदगी में प्रेमी से बात करती थी. ससुराल वालों को कहना है कि शादी से पहले महिला के प्रेम संबंध उस युवक से था. बीते शुक्रवार को विवाहिता का पति उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा देने गया था मौके का फायदा उठाकर उसने अपनी प्रेमी को फोन कर बुला लिया. रात करीब 12 बजे उसका प्रेमी अपने दो दोस्तों के साथ महिला से मिलने ससुराल पहुंच गया.

112 डायल कर पुलिस को दी सूचना : प्रेमी प्रेमिका दोनों एक कमरे में थे जिसकी आहट पाकर परिवार के लोग बहू के कमरे की ओर गए तो युवक अंदर था. जबकि बगल के कमरे में एक दूसरा युवक था. दोनों को घर वालों ने पड़कर पिटना शुरू कर दिया. शोर सुनकर बाकी गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए. सभी ने प्रेमी और उसके दोस्त की जमकर पिटाई कर दी. डायल 112 को सूचना देकर पुलिस मौके पर जैसे ही पहुंची उससे पहले ही बाइक सवार और उसका एक दोस्त मौके से फरार हो गया.

दो युवकों को पकड़ा
प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि पीआरबी दो युवकों को पकड़कर लाई है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जिनके घर से ये दोनों युवक पकड़े गए हैं, उन्हें भी बुलाया गया है. दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन? ….. रेस में सबसे आगे ये नाम, कब होगा आधिकारिक ऐलान जानें ?

नई दिल्ली: साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में बहुमत से दूर बीजेपी एनडीए के सहयोग से सरकार बनाने में सफल रही। हालांकि, कैबिनेट गठन के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

बोनट पर ट्रैफिक सिपाही, किलोमीटर तक अपनी कार भगाई : ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने कार चालक को फोन पर बात करने पर रुकने का किया था इशारा

लुधियाना: लुधियाना के घंटाघर के पास ट्रैकिफ पुलिसकर्मी को कार चालक एक किलोमीटर तक बोनट पर भगा ले गया। पुलिस कर्मियों ने कार चालक का पीछा किया लेकिन आरोपी ट्रैफिक कर्मी को गिराकर भाग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोहड़जी मेला के दौरान चंडी में लंगर सेवा कमेटी का गठन

पट्टा मेहलोग, 15 फरवरी (तारा) : आगामी 2 अप्रैल से लगने वाले बाबा जोहड़ी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चंडी में लंगर सेवा प्रदान करने के लिए एक कमेटी का गठन किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास LED स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलाने से मचा विवाद : हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं का तीखा वार

रोहित जसवाल । ऊना :ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलने से बवाल मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
Translate »
error: Content is protected !!