योग इंस्ट्रक्टरों ने आए लोगों को करवाए कई तरह के आसन व प्राणायाम : डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में सोलिस वैलनेस सैंटर के सहयोग से लगा योग कैंप

by

होशियारपुर, 29 जुलाई:   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से सोलिस वैलनेस सैंटर के सहयोग से आज सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक डिजिटल लाईब्रेरी, जोधामल रोड, सामने रैड क्रास कार्यालय में योग कैंप लगाया गया होशियारपुर के काफी लोगों ने इस नि:शुल्क योग सत्र में हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज ने बताया कि योग सत्र करवाने का उद्देश्य स्वस्थ जीवन जीने की आदत पैदा करना है। उन्होंने कहा कि इस योग सत्र का नेतृत्व सोलिस वैलनेस के योग इंस्ट्रक्टरों सतीश उप्पल व प्रेम ने किया और आए लोगों को कई तरह के आसन व प्राणायाम करवाए। उन्होंने कहा कि इस योग कैंप के माध्यम से शहर वासियों को योग के लाभों के बारे में जानने व अपनी समूचे स्वास्थ्य व तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने का मौका मिला है। इस दौरान योग सत्र में शामिल लोगों को डिजिटल लाइब्रेरी का दौरा करवाया गया व इसके बारे में पूरी जानकरी दी गई।
सहायक कमिश्नर ने बताया कि  डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर को प्रशिक्षण केंद्र के तौर पर उत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर अपनी शुरुआत से ही अपने रजिस्टर्ड सदस्यों व आम लोगों खासकर नौजवानों के लिए अलग-अलग गतिविधियां करवा रही है। इस मौके पर आई.ए.एस(अंडर ट्रेनी) दिव्या. पी, प्रिंसिपल एच.आई.ए.डी.एस मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, लाइब्रेरियन विजय कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने गन्ने के मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की : किसान संतुष्ट नहीं, कहा हमेशा धोखा देती आई है सरकार

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गन्ने के लिए राज्य सहमत मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की. उन्होंने एक्स पर लिखा कि गन्ना उत्पादकों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नबीन : PM मोदी ने दी पार्टी अध्यक्ष को शुभकामनाएं

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी को लंबे इंतजार के बाद आज मंगलवार को नया अध्यक्ष मिल गया. पार्टी के नए प्रमुख के रूप में 5 बार के विधायक नितिन नबीन के नाम का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिमला के तीन निजी स्कूलों को मिली बम धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान – हालात सामान्य : अभिभावकों और बच्चों में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :शिमला के तीन निजी स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस खबर से स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावकों में भारी हड़कंप मच गया....
article-image
पंजाब

Do not make a video

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.10 :  Lions Club Vishwas, under the leadership of Lion Vijay Arora, member Road Safety Committee Punjab, in collaboration with Traffic Education Cell, is running a campaign to spread awareness about traffic rules....
Translate »
error: Content is protected !!