योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया

by

गढ़शंकर, 21 जून : योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस उत्साह से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मौके मॉर्निंग वॉकर्स क्लब गढ़शंकर, साइकलिंग क्लब गढ़शंकर तथा पंजाब स्टेट राजपूत वैलफेयर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कैप्टन आर.एस. पठानिया के सहयोग से तथा सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी डॉक्टर हरविंदर सिंह बाठ के नेतृत्व में स्थानीय बबर अकाली यादगारी खालसा कॉलेज में योग कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में मुकेश कपूर तथा जीत राम ने विभिन्न प्रकार के योग आसन करवाएं। इस मौके नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष श्री त्रिंबक दत्त ऐरी विशेष रुप से शामिल हुए। इस मौके प्रतिभागियों को संबोधित करते कैप्टन आर.एस. पठानिया ने कहा के स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी क्रिया है। उन्होंने योग के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें योग अपनाकर स्वस्थ रहने के साथ-साथ साइकलिंग और वॉकिंग के लिए भी प्रेरित किया। कैंप के अंत में दूध और केलों की रिफ्रेशमेंट दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मरीजों को महंगे दामों पर मिलेगा खून : ब्लड बैंक सेंटरों ने रक्त की कीमतों में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़।  पंजाब में सरकारी ब्लड बैंक सेंटरों से एनजीओ और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अब रक्त महंगे दामों पर मिलेगा। पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन द्वारा सभी सिविल सर्जनों और एसएमओ को जारी...
article-image
पंजाब

90 युनिट एकत्रित हुआ रक्त : मोइला वाहिदपुर में 24वां वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित 

गढ़शंकर, 11 जून: गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर में संत बाबा हरनाम सिंह जी रोडेवालों तथा संत बाबा हरनाम सिंह जी रंगपुर वालों की याद को समर्पित हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी के नेतृत्व में ...
article-image
पंजाब

भगवंत मान सीएम नहीं बनता तो दूसरी शादी नहीं होती, राघव चड्ढा की तो हो ही जाती : कांग्रेस सांसद ने ली चुटकी

आम आदमी पार्टी  के संसदीय दल में टूट और पंजाब में भगवंत मान सरकार पर सियासी बादलों की आशंकाओं के बीच पंजाब के दो बड़े नेताओं की शादियां भी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही...
article-image
पंजाब

कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी सुक्खा धुनीके गैंग के तीन गुर्गों को SSOC पकड़ा

खरड़ : पंजाब में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने सितंबर में कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी सुक्खा धुनीके गैंग के तीन गुर्गों को पकड़ा है। पुलिस ने सूचना के बाद रणवीर और विशाल...
Translate »
error: Content is protected !!