योगमय हुआ ऊना : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऊना के इंदिरा स्टेडियम में लगा योग शिविर

by
सकारात्मक जीवन के लिए योग और फिटनेस का बहुत महत्व, नियमित करें योगाभ्यास – जतिन लाल
ऊना, 21 जून। सकारात्मक जीवन के लिए योग और फिटनेस का बहुत महत्व है। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर ऊना में आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने यह शब्द कहे। आयुष विभाग ने यह कार्यक्रम एसबीआई, नेहरू युवा केंद्र, केसीसी बैंक और रेडक्रॉस के साझे सहयोग से आयोजित किया था।
जतिन लाल ने कहा कि हमारी रोजमर्रा की खानपान की आदतें और अव्यवस्थित जीवन शैली का शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इनके चलते धीरे धीरे शरीर हमारा साथ छोड़ने लगता है। बहतु सी बीमारियां व्यक्ति को घेर लेती हैं। वहीं युवा नशे की जकड़ में आ जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों से बचाव में योग और फिटनेस का बहुत महत्व है। योग तथा व्यायाम जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। इनसे आप शरीर में अच्छे बदलाव देखते हैं, जिससे प्रेरणा पाकर व्यक्ति प्रोत्साहित अनुभव करता है।
उन्होंने कहा कि शरीर सबसे पवित्र मंदिर है। इसे अच्छा बनाना सबसे बड़ा काम है। आवश्यक है कि योग और व्यायाम को हम सब अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए प्रतिदिन इसका अभ्यास करें।
उपायुक्त ने कहा कि योग भारत की विश्व को अमूल्य भेंट है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। योगाभ्यास से केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक, मानसिक और वैचारिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। उन्होंने कहा कि इसकी उपयोगिता और आवश्यकता को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र ने भारत के आग्रह पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया।
कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी किरण शर्मा और डॉ. जगजीत कौर ने योगाभ्यास करवाया। इसमें उपायुक्त जतिन लाल के साथ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी उत्तम डौड, रेडक्रॉस के सचिव संजय सांख्यान, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार, एसबीआई की क्षेत्रीय प्रबंधक संजू बंगा सहित अन्य अधिकारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटे अनाज के उपयोग के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक : पालमपुर आयोजित होगा जिला स्तरीय ईट राईट मिलेट्स मेला

धर्मशाला, 02 जनवरी :   पौष्टिक आहार विशेषतौर पर मोटे अनाज के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा इस के लिए जिला स्तरीय ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन पालमपुर के शहीद कैप्टन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*कमलेश ठाकुर ने धार और धंगड़ पंचायत का किया दौरा…….कहा … विकास कार्यों को मिलेगी गति*

एएम नाथ। देहरा, 04 अक्टूबर :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज धार व धंगड़ पंचायत का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरे की जगह पेपर देते पकड़ा आईएएस अधिकारी सस्पेंड : दोषी घोषित करने की तिथि से हुई सस्पेंशन, शिमला सचिवालय में कार्मिक विभाग होगा हैडक्वार्टर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने 2019 बैच के आईएएस अधिकारी नवीन तनवर को सस्पेंड कर दिया है। उनकी सस्पेंशन दोषी घोषित किए जाने की डेट से हुई है। उन्हें किसी दूसरे अभ्यर्थी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

94.36 करोड़ रुपये पर सवाल :कैग रिपोर्ट में बिना बजटीय प्रावधान के किए गए खर्च

एएम नाथ। शिमला : भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य सरकार द्वारा बिना किसी बजटीय प्रावधान के 94.36 करोड़ रुपये खर्च करने पर सवाल उठाए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!