योल-बनोरड़ू-बरवाला सडक का लोकार्पण, ढगवार में खेल मैदान की नींव : धर्मशाला विस क्षेत्र में युवाओं के लिए विकसित किए जाएंगे खेल मैदान: विधायक सुधीर शर्मा

by
जोनल अस्पताल में नेत्र मोबाइल इकाई के विश्राम गृह व प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण
धर्मशाला, 12 जनवरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को जनता के लिए तोहफों की झड़ी लगा दी। सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को एक सादे समारोह में योल-बनोरड़ू-बरवाला सडक का लोकार्पण किया। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने जनता से किया वादा पूरा किया है। सुधीर शर्मा ने इसी बीच बरवाला और ढगवार में बनने वाले खेल मैदानों की भी नींव रखी। ढगवार में 22 कनाल पर बनने वाले खेल मैदान का भी शिलान्यास किया। इन मैदानों पर 25 लाख रुपए प्रति मैदान खर्च होंगे। इसके उपरांत उन्होंने दाड़ी में बाइस लाख रुपए से बनाए गए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के शिकायत निवारण कक्ष एवम कनिष्ठ अभियंता कार्यालय का लोकार्पण किया। दोपहर बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में नेत्र मोबाइल इकाई के विश्राम गृह व प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। ढगवार पंचायत में अपने संबोधन में सुधीर शर्मा ने कहा कि मिल्क प्लांट की अपग्रेडेशन के बाद इस पंचायत में 22 कनाल जमीन पर खेल मैदान का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को सुधीर शर्मा ने ढगवार पंचायत में खेल मैदान का शिलान्यास किया। सुधीर शर्मा ने कहा कि ढगवार मिल्क प्लांट की अपग्रेडेशन, ढगवार-मसरेहड़ सडक के साथ ही यह खेल मैदान तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 10 लाख की राशि जारी हुई है। जरूरत पडने पर और मदद दी जाएगी। चकवन ढगवार में जिस स्थान पर खेल मैदान बनाया जा रहा है, वहां तक रोड भी बनाया जाएगा। यही नहीं, ढगवार से मसरेहड़ के लिए बनने वाली सडक भी कहीं न कहीं इस खेल मैदान के लिए सुगम रहने वाली है। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा हलके की हर पंचायत में एक अच्छा खेल मैदान होना चाहिए। इसके लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मांझी खड्ड के तटीकरण के लिए 10 करोड़ की राशि आ गई है। तटीकरण के साथ मांझी खड्ड के किनारों को बेंच, गजीबो व साइकिलिंग रोड से सुंदर बनाया जाएगा। दाड़ी-मनेड-बगली सडक पिछली सरकार के कार्यकाल में ठप थी, उसे प्राथमिकता के आधार पर बनाया गया है। पास्सू व निचले पास्सू में मांझी खड्ड पर पुल बनाया जा रहा है। मांझी, चरान, मनूणी व सराह खड्डों में बरसात में टूटी कूहलों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जा रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे धर्मशाला-सकोह, धर्मशाला-पालमपुर समेत अन्य लिंक रोड किनारे ड्रेनेज बनाएं। लोग लगातार इस बारे में शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने सर्दी में जलशक्ति विभाग को भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में भी रियल टाइम वाटर क्वालिटी मानीटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इंतकाल और तकसीम आदि मामलों का तुरंत निपटारा करें। किसी तरह की विभागीय कोताही सहन नहीं होगी। इसके अलावा जिला प्रशासन को भी कहा है कि वह आपदा प्रबंधन के बचे कार्यों में तेजी लाए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के अलावा बीडीसी के वाइस चेयरमैन विपिन डोगरा, मुख्य अभियंता लोक निर्माण , मुख्य अभियंता विद्युत विभाग, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग, खंड विकास अधिकारी आदि गणमान्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज चुनाव : 706 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, 5 पंचायतें भी निर्विरोध बनीं , ऊना जिले में 859 उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन, चुनावी मैदान में अब विभिन्न पदों के लिए 4,049 प्रत्याशी

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 मई. पंचायती राज चुनावों के तहत ऊना जिले में विभिन्न पदों के लिए कुल 4,049 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत ‘ड्राई डे’ के सम्बन्ध में आदेश : 26, 28 व 30 मई को होगा मतदान

विकास खण्ड पट्टा के निर्वाचन के मतदान की तिथियां। पट्टा मेहलोग, 20 मई (तारा) : सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को आयोजित होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण : दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार और विधायक संजय रतन हर संभव प्रयास कर रहे- रितु रतन

ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) ज्वालामुखी में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए इस अवसर रितु रतन ने कहा कि दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने माँ बगलामुखी माता मंदिर में शीश नवाया

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के माँ बगलामुखी माता...
Translate »
error: Content is protected !!