डेढ़ लाख नकदी व सोना चांदी के गहने चोरी, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, मामला दर्ज : मकान खरीदने के नाम पर ठगे 7 लाख:

by

ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, मामला दर्ज

नाभा। थाना नाभा पुलिस ने ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव अभैपुर निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा कुलदीप सिंह अपने मोटरसाइकिल (पीबी-11-बीएच-4803) पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव सुखेवाल की कालोनियों के पास पहुंचा तो एक ट्रैक्टर के चालक ने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चलाते हुए उसके बीच टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उन्हें पता चला कि उक्त ट्रैक्टर को गांव मालेवाल निवासी जसवीर खां चला रहा था। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-279, 304-ए व 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
सड़क दुर्घटना में महिला घायल, मामला दर्ज :
पटियाला। थाना सदर पटियाला पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार चीमा बाग घलोड़ी निवासी बीमला रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी गली में ही पैदल जा रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। बाद में उन्हें पता चला कि उख्त गाड़ी को संत हजारा सिंह नगर सनौर निवासी हरश्वर्धन चला रहा था। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 279, 337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
मकान खरीदने के नाम पर ठगे 7 लाख, मामला दर्ज :
पटियाला। थाना सदर पुलिस ने मकान खरीदने के नाम पर 7 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार भरपूर गार्डन सिविल लाइन पटियाला निवासी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनका भाई निर्मल सिंह जो विदेश में रहता है ने सन्नी इंक्लेव स्थित अपना मकान मोहल्ला सुई ग्रां पटियाला निवासी शशी कांत को 27 लाख रुपए बेचा था। जिसने 20 लाख रुपए तो दे दिए, लेकिन बाकी के रहते 7 लाख रुपए नहीं दिए। उन्होंने उक्त व्यक्ति से कई बार अपने पैसों की मांग की। लेकिन उसने उनके पैसे नहीं दिए। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 406 व 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
घर से डेढ़ लाख नकदी व सोना चांदी के गहने चोरी, अज्ञात नामजद :
पटियाला। थाना अर्बन एस्टेट पटियाला पुलिस ने घर से डेढ़ लाख रुपए नकदी व सोना चांदी के गहने चोरी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बाबा दीप सिंह नगर निवासी ममता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के घर गई हुई थी। इसके बाद जब वह 9 नवंबर को अपने घर आई तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था, उन्होंने अंदर जाकर चैक किया तो देखा कि घर के अंदर से कोई अज्ञात व्यक्ति 1 लाख 60 हजार रुपए की नकदी, 4 सोने की अंगूठियां व चांदी की पायलें चोरी करके ले गया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा- 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडरः….प्रथम चरण में प्रदेश में 100 स्कूल सीबीएसई आधारित बनाए जा रहे : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने ममलीग उप-तहसील को स्तरोन्नत कर तहसील बनाने की घोषणा की एएम नाथ। सोलन :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के ममलीग में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए...
article-image
पंजाब

Youth Sports Welfare Board will

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 12 :  A special meeting of the Youth Sports Welfare Board was organized at Fighter Sports Kartarpur Road, Kapurthala. In this meeting, Rajiv Walia, President of Youth Sports Welfare Board...
article-image
पंजाब , समाचार

राघव चड्ढा की होगी गिरफ्तारी : अरविंद केजरीवाल के दावे पर सियासत गर्म

दिल्ली :दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह मोदी सरकार पर उनकी पार्टी के राज्यसभा मैंबर राघव चड्ढा विरुद्ध मुकद्दमा चलाए जाने का अंदेशा व्यक्त...
article-image
पंजाब

कालेवाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा खेडां वतन पंजाब दीयां में : गढ़शंकर की कबड्डी नैशनल स्टाइल विजेता, वॉलीबाल उपविजेता

गढ़शंकर। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दीयां ’ के मौके पर होशियारपुर के लाजवंती स्टेडियम में जिला स्तरीय मुकाबले आयोजित किए गए। ब्लाक...
Translate »
error: Content is protected !!