रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के साथ दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक समारोह संपन : एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता हरमिलन कौर बैंस और पीसीएस (जुडीसरी) में उत्तीर्ण रहे पवनप्रीत सिंह मुग्गोवाल ने समारोह में की वतौर मुख्य मेहमान शिरकत

by

गढ़शंकर : दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल गढ़शंकर और दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोहलरों माहिलपुर का वार्षिक समारोह का आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल गढ़शंकर में संयुक्त रूप से मनाया गया। इस समारोह में एशियन गेम्स में 800 मीटर और 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतने वाली दोआबा स्कूल की पूर्व छात्रा हरमिलन कौर बैंस और स्कूल के पूर्व छात्र पीसीएस (जुडीसरी) में उत्तीर्ण रहे पवनप्रीत सिंह मुग्गोवाल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर दीप प्रज्ज्वलित किया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गुर बानी शबद ‘ करी किरपा तेरे गुना गावा ‘ गायन से हुई। इसके बाद सूफी समूह गायन, गणेश बंदना, कार्टून गीत, चक दे इंडिया गीत, राष्ट्रीय एकता के गीत , पंजाबियों की लसानी बहादुरी की सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई की कोरियोग्राफी को विधार्थियों ने शानदार तरीके से पेश कर उपस्थिति को कभी तालियां वजन को मजबूर किया तो कभी बिलकुल सीरियस होकर देखने को मजबूर कर दिया ।
इसके इलावा विद्यार्थियों ने भांगड़ा गिद्दा सहित पंजाब के गीत व लोक नृत्य, भारत के विभिन्न राज्यों से संबंधित लोक नृत्य व गीत प्रस्तुत किए ।समारोह के अंत में सभी मेधावी और प्रतिभाशाली और कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस समारोह में दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल और दोहलरों एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक स्व.बलवंत सिंह संधू और स्व. बलविंदर कौर संधू को समर्पित विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोहलरों माहिलपुर के डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल, गुरिंदर सिंह बैंस, डॉ. हरविंदर सिंह बाठ और एडवोकेट अमरेंद्र सिंह भुल्लर विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पारोवाल की डायरेक्टर हरप्रीत कौर बैंस ने अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए कहा क़ि समाज को बढ़िया बनाने में शैक्षणिक क्षेत्र में स्कूल संस्थानों का अहम योगदान है । उन्हीनों ने समूह स्टाफ व विधार्थियो का कार्यक्रम को सफल बनाने के किये कार्यों की सराहना की तथा विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रिंसीपल गोबिंद लूथरा जी ने अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया।
फोटो : हरमिलन कौर बैंस और पवनप्रीत सिंह मुग्गोवाल समारोह में दीप प्रज्ज्वलित करते हुए में साथ में डायरेक्टर हरप्रीत कौर बैंस व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैनिकों के परिवारों की शिकायतों का पहल के आधार पर किया जाए निपटारा : संदीप हंस

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की जिले में कोविड संबंधी 994 रजिस्टर्ड मौतों वाले केसों में प्रभावित परिवारों 4 करोड़ 97 लाख रुपए का दिया जा...
article-image
पंजाब

जिले के सभी 1563 मतदान केंद्रों पर एस.आई.आर. शिविर संपन्न

शिविरों के दौरान जिले में 13,329 गणना प्रपत्र प्राप्त हुए, डिजिटलीकरण पूरा: उपायुक्त होशियारपुर, 19 जुलाई: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में कॉलेजिएट क्लासों के लिए दाखिला शुरू

माहिलपुर :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में एसजीजीएस खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विभिन्न स्ट्रीम में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कार्य के...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर : स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में  स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच...
Translate »
error: Content is protected !!