रंगे हाथ गिरफ्तार : बोपाराय कलां के सरपंच लखवीर सिंह की शिकायत पर बीडीपीओ सुधार अशोक कुमार को विजिलेंस ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए

by

लुधियाना : बीडीपीओ सुधार अशोक कुमार को लुधियाना से विजिलेंस की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस लुधियाना रेंज के डीएसपी निरमल सिंह की अगुवाई में आई टीम ने दोपहर साढ़े तीन बजे आरोपी बीडीपीओ अशोक कुमार को गांव बोपाराय कलां के सरपंच लखवीर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया। मौके पर ब्लॉक सुधार पंचायत यूनियन के प्रधान सरपंच परमजीत सिंह टूसे भी मौजूद थे। बीडीपीओ अशोक कुमार बोपाराय कलां के सरपंच लखवीर सिंह से पहले भी करीब तीन लाख रुपये हड़प चुका था और अब 25 हजार रुपये की और मांग कर रहा था। सरपंच लखवीर सिंह ने पंचायत यूनियन के प्रधान परमजीत सिंह टूसे और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बीडीपीओ को सबक सिखाने के लिए जाल बिछाया। जिस में वो फस गया। सरपंच लखवीर सिंह ने योजना बनाकर विजिलेंस विभाग से संपर्क किया। विभाग के अधिकारियों ने 25 हजार रुपये के रंग लगे नोट सरपंच लखवीर सिंह को दे दिए। जैसे ही बीडीपीओ अशोक कुमार ने रिश्वत के रंग लगे नोट जेब में डाले तो डीएसपी निरमल सिंह ने अपनी टीम के साथ उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सरपंच लखवीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि बीडीपीओ अशोक कुमार गांव के विकास के लिए सरकारी ग्रांट जारी करने से लेकर उसके यूसी सर्टिफिकेट देने तक हर काम के लिए रिश्वत लेता था। लुधियाना रेंज के एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार से रिश्वत के 25 हजार रुपये बरामद करके उसके खिलाफ भरष्टाचार रोक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया

गढ़शंकर :22 जुलाई: परमजीत सिंह हीर की स्मृति में तीसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर में गुरूद्वारा श्री गुरु रविदास जी में आयोजित किया गया। विशेष रूप से शामिल हुए...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में मेगाफेस्ट-2 आयोजित 

गढ़शंकर, 13 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिं. डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की सोसाइटियों एआईक्यूएसी तथा सैस...
article-image
पंजाब

केवीके बाहोवाल में धान की पराली के प्रबंधन की ट्रेनिंग के लिए शिविर लगाया गया

माहिलपुर – कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर द्वारा धान की पराली के खेत मे ही प्रबंधन के लिए केवीके बाहोवाल में किसानों को सिखलाई देने के लिए शिविर लगाया गया जिसमे माहिलपुर ब्लाक के कई...
article-image
पंजाब

बीएएम खालसा कॉलेजिएट स्कूल गढ़शंकर का 10+2 का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 3 मई: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत चल रहे बीएएम खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के 10+2 साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स ग्रुप का परिणाम शानदार रहा। खालसा कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य...
Translate »
error: Content is protected !!