रंगोली बनाकर दिया लैंगिक समानता का दिया संदेश : लदवाड़ा में जेंडर सेन्सिटिजेशन वीक पर महिलाओ को किया जागरूक

by

एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अगस्त। जिला काँगड़ा में मिशन शक्ति के अंतर्गत 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत वीरवार को रैत ब्लाक की लदवाड़ा पंचायत में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पोवेर्नमेंट ऑफ वीमेन काँगड़ा दवारा मिशन शक्ति के अंतर्गत जेंडर सेन्सिटिजेशन वीक पर एक दिवसीय जागरूपता शिविर लगाया गया इसमें छात्राओं ने रंगोली बनाकर लैंगिक समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्तअतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए महिला सशक्तिकरण अत्यंत जरूरी है तथा वर्तमान समय में लैंगिक समानता को लेकर विद्यालय स्तर से लेकर ही जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा सशक्तिकरण को लेकर विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं भी चलाई जा रही हैं इन योजनाओं का उन्होंने विभाग के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, पालना, शक्ति सदन (स्वाधार गृह) के बारे विस्तार से जानकारी भी दी इसके अलावा बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 इत्यादि के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में समाज सेविका सरिता सैणी, पर्यवेक्षक रवि कुमार सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फेक न्यूज पर भी कमेटी करेगी कार्रवाई : एमसीएमसी विज्ञापन और पेड न्यूज पर रखेगी कड़ी नजर-सुमित खिमटा

नाहन 24 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गठित जिला मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिग कमेटी (एमसीएमसी) विज्ञापनों और पेड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने निर्माणाधीन बहु उद्देशीय अस्पताल में हेली एंबुलेंस के सम्बन्ध में दिए निर्देश

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन के कथेड़ में अत्याधुनिक बहुविशेषज्ञ अस्पताल में एयर एम्बुलेंस के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तीस वर्षीय युवक का शव गांव सीहवां में बरामद

गढ़शंकर : गांव सीहवां में माता मनसा देवी मंदिर के पीछे करीव तीस वर्षीय युवक का शव बरामद हुया है। पुलिस ने शव कबजे में लेकर पहचान के लिए अस्पताल में रख लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया गिरी गंगा सड़क का निरीक्षण : जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिया आश्वासन

शिमला, 02 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जुब्बल उपमण्डल में खड़ा पत्थर क्षेत्र में 6 करोड़ 40 लाख रुपये से निर्मित होने वाली गिरी गंगा सड़क के निर्माण कार्य का...
Translate »
error: Content is protected !!