रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित : मुफ्त मेडिकल कैंप में 50 मरीजों का चेकअप कर दी दवाइयां

by
गढ़शंकर : शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संत गुरमेल सिंह ब्लड सेंटर के तकनीकी सहयोग से बाबा विश्वकर्मा मंदिर गढ़शंकर में शहीद श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गयाl
      जिसमें करीब 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। कैम्प का उदघाटन भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने किया।  रक्तदान शिविर के अवसर पर पीट हेल्थ केयर द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया। जिसका उद्घाटन समाजसेवी कुलविंदर बिट्टू ने किया। मेडिकल कैंप के दौरान करीब 50 मरीजों की जांच की गई और दवाइयां दी गईं। इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी और राजनीतिज्ञों ने विशेष रूप से शिरकत की और सोसायटी को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी।
        इस अवसर पर आप के वरिष्ठ नेता हरविंदर बख्शी, नगर कोशल के पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह सूका, किसान नेता जसवन्त सिंह भट्टल, कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, जोगिंदर सिंह कितना, कामरेड गुरनेक भज्जल, हरवेल  सिंह सैनी, सन्नी धीमान, परमजीत बब्बर, सुरिंदर सिंह छिंदा, सतीश कुमार, ओकार सिंह चाहलपुरी, हैप्पी सधोवाल, रॉकी मोला, सरपंच विनोद कुमार, सैडी भज्जला,  मुकेश गुजराती, भूपिंदर राणा, नरेश भुबला, पिन बिक्कर सिंह, जसप्रित बीरमपुर, सन्नी बीरमपुर, सुक्खा सोली, पीट पारोवाल आदि ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया।
फोटो : कैम्प दौरान रक्तदाताओं के साथ कामरेड दर्शन सिंह मट्टू , फूला
सिंह बीरमपुरी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

59वा ऑल इंडिया प्रिंसिंपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट का कल 22 फरबरी को होगा शुभारंभ

टूर्नामेंट में क्लब व कालेज वर्ग की 12 व स्कूल वर्ग की 22 टीमें हिस्सा ले रही सतवंत सिंह बैंस, कोच अलीहसन, सतनाम दघाम व अवतार सिंह को समर्पित रहेगा यह टूर्नामेंट। माहिलपुर –...
article-image
पंजाब

56 RTO Services Now Available at

Hoshiarpur/Oct 30/Daljeet Ajnoha : Regional Transport Officer (RTO) Amandeep Kaur Ghumman announced that the Punjab government has launched faceless Regional Transport Office (RTO) services to provide greater convenience to the public. A total of...
article-image
पंजाब

नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में उत्कृष्टत विश्व रिकॉर्ड किया हासिल

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जागृती संस्थान शाखा कपूरथला की ओर से मई 2024 में संस्थान के प्रकल्प “बोध” नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में...
Translate »
error: Content is protected !!