रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूल प्रशासन” पर जागरूकता सेमीनार आयोजित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूल प्रशासन” विषय पर एक जागरूकता सेमीनार आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के सभी अध्यापकों ने हिस्सा लिया। सेमीनार की शुरुआत में कैंपस डायरेक्टर चंद्र मोहन ने मेहमानों का स्वागत करते हुए बताया कि सेमीनार का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और स्कूल प्रशासन में प्रभावी नेतृत्व को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, डॉ. रितु और देस राज शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित किया और वर्तमान शैक्षिक प्रथाओं तथा युवाओं के मानसिक विकास में प्रशासकों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्र-केंद्रित शिक्षा प्रणाली, शिक्षक प्रशिक्षण और कक्षाओं में नैतिक मूल्यों व तकनीकी उपकरणों के समावेश की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। अंत में प्रिंसिपल रश्मि शर्मा ने आये हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में लुधियाना शहर के युवराज गोयल की गोली मारकर हत्या : कनाडा पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

लुधियाना : कनाडा में लुधियाना शहर के युवराज गोयल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक को गोली क्यों मारी गई, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक युवराज गोयल...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक फॉरेस्ट इंप्लाइज यूनियन ने मांग पत्र मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा के माध्यम से कैबिनेट सब-कमेटी को भेजा

होशियारपुर :  डेमोक्रेटिक फॉरेस्ट इंप्लाइज यूनियन यूनिट होशियारपुर के प्रधान महेंद्रपाल द्वारा  मांगपत्र चेयरमैन कैबिनेट सब कमेटी पंजाब को कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा को दिया। यह जानकारी देते हुए महासचिव नरिंदर सिंह ने...
article-image
पंजाब

Special honor to Dr. Daljit

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.2-  By making a significant contribution in the field of journalism, Dr. Daljeet Ajnoha has set an example in the society by getting his PhD in Journalism. In view of his great achievement,...
Translate »
error: Content is protected !!