रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक दौरा

by

यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर मिली जागरूकता

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के छात्रों ने हाल ही में एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक और प्रेरणादायक दौरा किया। इस अवसर पर छात्रों ने पुलिस विभाग के कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा।

दौरे के दौरान विद्यार्थियों को ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष भगत ने सड़क सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, और तेज गति से वाहन चलाने के ख़तरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का स्पष्ट संदेश भी दिया।

यह शैक्षणिक यात्रा न केवल जानकारीपूर्ण रही, बल्कि छात्रों में नागरिक जिम्मेदारी और कानून के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देने वाली सिद्ध हुई। उन्होंने सीखा कि सुरक्षा नियमों का पालन न केवल कानून का सम्मान है, बल्कि यह हमारी और दूसरों की जान की हिफ़ाज़त के लिए भी ज़रूरी है।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि शर्मा ने कहा कि स्कूल भविष्य में भी इस तरह के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि विद्यार्थी समझ सकें कि सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है और इनका पालन पूरी जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश जारी : नेताओं ने मौत पर शोक व्यक्त किया

जालन्धर । पंजाब पुलिस दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है। फौजा सिंह जालंधर स्थित अपने पैतृक गांव ब्यास पिंड में सोमवार...
article-image
पंजाब

भगवान राम की वनवास कथा व भरत चरित्र सुनकर अश्रुधारा नहीं रोक पाए श्रद्धालु

श्री राम कथा के आठवें दिन राजन जी महाराज के मुखारविंद से कथा सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से चेयरमैन व कथा...
article-image
पंजाब

सरबजीत कौर के निकाह पर पहली पत्नी का विरोध, नासिर पर बिना अनुमति दूसरी शादी का आरोप

लाहौर। भारत से पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर और नासिर हुसैन के निकाह से जुड़े मामले में अब नया मोड़ आ गया है। नासिर हुसैन की पहली पत्नी साइमा नासर ने लाहौर हाईकोर्ट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा : 160 मीटर लंबा डबल लेन पुल स्टील ट्रस तकनीक से बन रहा है, एक साथ गुजर सकेंगे दो बड़े वाहन :

पुल निर्माण पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि हो रही है व्यय, जून 2024 तक पूरा होगा काम जोगिन्दर नगर, 17 नवम्बर- मंडी जिला के जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी पत्तन (लडभड़ोल)...
Translate »
error: Content is protected !!