पंजाब के जालंधर में ऐतिहासिक कृत्रिम अंग वितरण शिविर — दिव्यांगजनों को मिला नया जीवन, सम्मान और आत्मनिर्भरता”

by

होशियारपुर/जालंधर/दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब प्रदेश द्वारा आयोजित दिनांक 22-23 जुलाई, दो दिवसीय विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर ने पंजाब के सामाजिक सेवा इतिहास में एक नई मिसाल कायम की। रेड क्रॉस भवन, जालंधर में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और कानों की मशीन प्रदान की गई, जिससे उनमें आत्मबल और आत्मनिर्भरता की एक नई ज्योति प्रज्वलित हुई।

यह अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के 50वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य पर “स्वर्ण जयंती वर्ष” (1975-2025) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें जयपुर की भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति का विशेष सहयोग रहा।

इस आयोजन में एक हृदयस्पर्शी दृश्य उस समय देखने को मिला, जब एक ऐसा दिव्यांग बालक, जिसके ना दोनों हाथ थे और ना ही दोनों पैर, मंच पर कृत्रिम अंग प्राप्त करने पहुँचा। उसकी मुस्कान और संघर्षशीलता देखकर वहां उपस्थित सभी लोगों की आँखें नम हो गईं। संस्था के पदाधिकारी, चिकित्सक और कार्यकताओं की भावनाएं उमड़ पड़ीं, और उन्होंने इसे “सेवा धर्म” की सच्ची परिभाषा बताया।

इस मौके पर लगभग 100 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ एवं पैर लगाए गए, 55 कानों की मशीन, 16 व्हीलचेयर वितरण की गई, 3 ट्राई साइकल, 06 वैसाखी दी गयी।

शिविर के समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह कृत्रिम अंग वितरण समारोह सेवा एवं मानवता की जीत का प्रतीक है। यह शिविर दिव्यांगजनों को केवल कृत्रिम अंग के साथ-साथ आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सम्मानजनक जीवन की राह प्रदान कर रहा है। हम महाराजा अग्रसेन जी के वशंज है, जिनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करना हमारा दायित्व है और यह शिविर उसी का प्रमाण है। हम सभी दिव्यांग भाई-बहनों को यह विश्वास दिलाते हैं कि वे अकेले नहीं हैं, पूरा समाज उनके साथ है। उन्होंने इस सफलता के लिए सभी प्रोजेक्ट इंचार्च, चिकित्सक, प्रदेश व जिला पदाधिकारी, जयपुर टीम, और स्थानीय कार्यकर्ता का विशेष आभार भी व्यक्त किया।

इस मानव सेवा आयोजन में अतिथि के रूप में लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल जी, वाईस चेयरमैन नरेश मित्तल जी, पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत जी के सुपुत्र अतुल भगत जी, वासल एड्यूकेशन ग्रुप के चेयरमैन संजीव वासल जी, पार्षद जालंधर अश्वनी अग्रवाल जी उपस्थित रहें।

यह शिविर दिव्यांगजनों भाई-बहनों के जीवन में नया प्रकाश लेकर आया है और समाज के लिए एक प्रेरणा भी बना है कि सेवा के कार्यों में एकजुटता और संवेदनशीलता कितनी आवश्यक है। “सेवा ही धर्म है” की भावना के साथ समर्पित यह शिविर पंजाब के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बन गया है।

इस शिविर में प्रदेश चेयरमैन श्री मनमोहन मित्तल, प्रदेश महामंत्री श्री अशोक अग्रवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिहारी लाल अग्रवाल, हीरामणी अग्रवाल, हरीश गोयल, राकेश सिंघल, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती सिमरन अग्रवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष संजय जिंदल, प्रोजेक्ट इंचार्ज श्री धनी राम गुप्ता, डॉ. सुरजीत लाल और संजय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बंसल, जयदीप अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, लुधियाना जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, यश अग्रवाल, किरण अग्रवाल, नीरज अग्रवाल वनिता अग्रवाल, वीवा अग्रवाल, अलका गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक अग्रवाल सहित समाज के कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अनाज घोटाले में दोषी डिप्टी डायरेक्टर सिंगला का साथी अनुराग बत्रा गिरफ्तार -बत्रा ने आरके सिंगला के काले धन को सफेद करने में की थी मदद

लुधियाना  :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चर्चित अनाज घोटाले के दोषी राकेश सिंगला, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग पंजाब के साथी और बत्रा फार्मास्यूटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर अनुराग बत्रा को गिरफ्तार किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हे शक्ति दुबे …….जिस ने UPSC की परीक्षा में किया टॉप……किस विषय में दी थी परीक्षा

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान हासिल किया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम...
article-image
पंजाब

Celebrate Diwali with Books, Urges

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.17 : Delivering an inspiring message at the Government Middle School Bharta Ganeshpur, renowned literary figure Baljinder Maan encouraged students to celebrate Diwali with books instead of fireworks. He emphasized that spending on...
article-image
पंजाब

थाने पर ग्रेनेड हमले के बाद कई और धमाकों की थी साजिश : ISI के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

अमृतसर। बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल कई और धमाके करने की...
Translate »
error: Content is protected !!