रवनीत बिट्टू द्वारा अपने दादा और पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तस्वीर प्रचार के लिए बोर्ड पर लगाने से विवाद : कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कसा तंज

by

लुधियाना  :  पंजाब के लुधियाना से BJP उम्मीदवार रवनीत बिट्टू की तरफ से अपने दादा और पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तस्वीर प्रचार के लिए बोर्ड पर लगाने से विवाद हो गया है।  बिट्टू बीजेपी के विज्ञापन बोर्डों पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की तस्वीर लगाई है। वहीं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने तंज कसा है। वड़िंग ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, बिट्टू जी आप तो भाजपा के खेमे में खड़े होकर सत्ता की भूख वाली अपनी शख्सियत को जग जाहिर कर चुके हैं, लेकिन सरदार बेअंत सिंह की उस सफेद पगड़ी को तो बख्श दें। उन्हें बदनाम न करें। उनकी तस्वीर का वोट लेने के लिए इस्तेमाल करके उनकी शहादत का मजाक बना रहे हैं।

कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल :   बता दें कि रवनीत बिट्टू कुछ समय पहले ही कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। 26 मार्च को लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल हुए थे. लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा था। बिट्टू पंजाब के बड़े नेता माने जाते हैं। उनकी राजनीतिक में अच्छी पकड़ है और पंजाब में अच्छा जनसर्थन मिलता रहता है।

राहुल गांधी के माने जाते हैं करीबी :    जब बिट्टू कांग्रेस में थे तो ऐसा माना जाता था कि वो राहुल गांधी के बहुत करीबी हैं। बता दें कि पंजाब में पहले ही इंडिया अलायंस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन सीटों को लेकर मतभेदों से गुजर रहा है। उधर आम आदमी पार्टी ने घोषणा की थी कि पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर वह अकेले चुनाव लड़ेगी।अब की तरफ से अपने दादा की तस्वीर इस्तेमाल करने पर बवाल मच गया है। लोग उनके इस पोस्टर का विरोध कर रहे हैं। पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी मजबूत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

बीए बीएड और बीएससी बीएड के 8वें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा : बीए बीएड में जसप्रीत कौर बीएससी बीएड में करण बसी बस्सी रहे प्रथम

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में  चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए बीएड और बीएससी बीएड के 8वें सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है।  कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक एचएस फूलका भाजपा में शामिल : पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

चंडीगढ़ : 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका ने बुधवार(1 अप्रैल) को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व आम आदमी पार्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

पंजाब में हो रही कश्मीर जाने वाले वाहनों से अवैध वसूली : सीएम उमर अब्दुल्ला …कहा भगवंत मान सरकार से की हस्तक्षेप करें

श्रीनगर, 29 जून। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर पंजाब से गुजरने वाले पशु-ढुलाई वाहनों पर गैर-कानूनी लेवी (शुल्क) के बारे में बात की।...
article-image
पंजाब , समाचार

विद्यार्थियों को सिविल सेवाएं परीक्षा की तैयारी संबंधी टिप्स दिए : सिविल सेवाएं परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में विशेष सैमीनार आयोजित

जिला प्रशासन व होशियारपुर लिटरेसी सोसायटी की ओर से आयोजित किया गया सैमीनार होशियारपुर, 18 सितंबर: जिला प्रशासन व होशियारपुर लिटरेसी सोसायटी की ओर से डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी...
Translate »
error: Content is protected !!