रविनंदन शास्त्री को भारतीय सनातन धर्म महावीर दल ने किया सम्मानित

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री राम भवन चंद नगर में श्री राम चरितमानस प्रचार मंडल के तत्वाधान में करवाए गए श्री राम नवमीं महोत्सव के दौरान भजन संध्या में वृंदावन से भाग लेने आए रविनंदन शास्त्री जी महाराज को भारतीय सनातन धर्म महावीर दल के सदस्यों ने शहरी प्रधान पवन शर्मा की अगुवाई में सम्मानित किया। इस मौके पर श्री शर्मा ने रविनंदन जी महाराज को दल की गतिविधियों और धार्मिक कार्यों में भागीदारी संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा देश के बड़े त्योहारों यानिकि कुंभ आदि में भी दल के वालंटियर सेवा के लिए जाते हैं। इस अवसर पर रविनंदन शास्त्री ने उनका अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, महासचिव कमल वर्मा, उपाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा व सुखदेव सिंह लक्की, अजय वर्मा के अलावा इस अवसर पर श्री राम चरितमानस प्रचार के प्रधान हरीश सैनी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय युवक 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा

एएम नाथ । नगरोटा बागवां :  पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है।आरोपी के...
article-image
पंजाब

मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल : सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल में शामिल करवाया

नई दिल्ली– मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि मैं बिना शर्त वापसी कर रहा हूं। उऩको सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दूसरे दिन भी बर्फबारी : फसलें और बागवानी पर संकट

लाहौल स्पीति, 7 अक्टूबर :  हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। दूसरे दिन भी जिले में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। अलग-अलग इलाकों में छह इंच से...
Translate »
error: Content is protected !!