रसहेड़ में शहीद के परिजनों ने आंगनबाड़ी के भवन का करवाया निर्माण

by
धर्मशाला, 28 दिसंबर। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अंर्तगत ग्राम पंचायत रसहेड में शहीद रजनीश के परिजनों ने अपने खर्चे से आंगनबाडी केन्द्र का भवन निर्मित कर मिसाल कायम की है। बाल विकास विभाग की ओर से इसका विधिवत उद्घाटन शहीद के पिता देशराज तथा माता के करकमलों से करवाया गया। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला रमेश कुमार ने देते हुए बताया कि अभी तक रसेहड़ आंगनबाड़ी का संचालन प्राथमिक स्कूल के कमरे में हो रहा था। तथा देशराज ने अपने शहीद बेटे रजनीश की स्मृति में भवन निर्माण का बीड़ा उठाया तथा स्वयं इस निर्माण कार्य का पूरा खर्चा उठाया है। इस भवन में एक मुख्य कमरे के अलावा रसोईघर व शोचालय का निर्माण भी किया गया है। इस परोपकार के कार्य के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार तथा पंचायत के प्रधान आशीष, पूर्व प्रधान सुरेंद्र तथा अन्य पंचायत वासियों ने शहीद के परिजनों का इस कार्य के लिए आभार भी जताया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक किरण व पवन कुमार हुए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित

एएम नाथ। चम्बा  :   जिला चंबा के दो शिक्षकों किरण कुमार वशिष्ठ और पवन कुमार को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारत के सभी राज्यों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर निकाले जाएंगे रेफरल ड्रॉ : रेड क्रॉस जरूरतमदों के लिए कर रही बेहतरीन कार्य – राघव शर्मा

ऊना, 11 जनवरी – रेड क्रॉस सोसाइटी जरूरमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बेहतरीन कार्य कर रही है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने वीरवार को रेड...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर कर रहे थे डांस – जब पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ था, लेकिन : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों पर बड़ा पलटवार किया है। सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SC/ST एक्ट में जमानत तभी, जब स्पष्ट रूप से यह साबित हो कि आरोपी के खिलाफ प्रथम द्रष्टया कोई मामला न बनता हो…. CJI ने खींची लक्ष्मण रेखा, हाई कोर्ट का फैसला पलटा

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा है कि दलितों के खिलाफ उत्पीड़न से...
Translate »
error: Content is protected !!