राज भवन पर हमला सोची समझी साजिश, लगाम लगाए मुख्यमंत्री- रिज मैदान पर अराजक तत्वों का उपद्रव शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

by
बंजार के तांदी में हुए अग्निकांड पर सरकार का रवैया शर्मनाक – जयराम ठाकुर
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब सरकार द्वारा राज भवन पर निशाना साधा जा रहा है। राज भवन की गरिमा है जिसे जानबूझकर तार- तार करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और इस तरह की गंदी राजनीति को रोकना चाहिए। इस तरह हर संस्था के खिलाफ राजनीति प्रदेश के हित में नहीं है। किसी भी प्रकार का बयान राज भवन के खिलाफ देने के पहले नेताओं को अवश्य सोचना चाहिए। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह अपने नेताओं को काबू में रखें और राजभवन को अपनी राजनीति का हिस्सा न बनाएं। लोगों द्वारा राज भवन पर यह हमला सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है इसलिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे लोगों पर लगाम लगाए।भारतीय जनता पार्टी राज भवन की गरिमा के विपरीत किसी भी प्रकार का आचरण सहन नहीं करेगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजनीति चमकाने के लिए नेताओं द्वारा अनाप-शनाप अनाप-शनाप बयान दिया जा रहा है। इस तरह की परंपरा किसी भी तरह से सही नहीं हैं। राजभवन को अपनी ओछी राजनीति के लिए निशाना बनाने की परंपरा हिमाचल में कभी नहीं रही है। इसलिए ऐसी परंपरा डालने वालों के खिलाफ सूबे के मुखिया और कांग्रेस के मुखिया को रोक लगाना चाहिए। जिस तरह से राज भवन को निशाना बनाया जा रहा है उससे यह साफ है कि सरकार में बैठे लोग अपनी नाकामी से प्रदेश के लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं। इसीलिए इस तरह की अनर्गल बयानबाजी कर रहें हैं। ऐसे लोगों को यह समझना चाहिए कि वे अब बेनकाब हो चुके हैं इसलिए उनके यह हथकंडे काम नहीं करेंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते कल रिज ग्राउंड पर देर रात जिस तरह उपद्र हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना है। सबसे दुख:द यह है कि इस घटना को वहां होने दिया गया। जब यह सब कुछ वहां हो रहा था तो वहां भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी आस पास अवश्य मौजूद थे लेकिन फिर भी है तांडव होता रहा। क्या इस तरीके के अराजक तत्वों पर लगाम नहीं लगाई जा सकती है? सवाल यह है जब प्रदेश के मुखिया ही कहेंगे कि पुलिस लोगों पर कार्रवाई न करें तो स्वाभाविक है ऐसे मामलों में पुलिस अपने कदम पीछे खींचेगी। जिस प्रकार की घटना कल हुई है वैसी घटना कुछ दिन पहले भी हुई थी, जिसके बाद प्रदेश के लोगों ने सरकार के रवैए पर सवाल उठाए थे। दुख इस बात का है की पुरानी घटना से न सरकार ने सबक लिया और नहीं प्रशासन ने। इस तरीके की घटनाओं से हिमाचल प्रदेश की पूरे देश में किरकिरी हो रही है लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के तांदी गांव में हुआ अग्निकांड अत्यंत दु:खद एवं भयावह है। सैकड़ो की संख्या में लोग बेघर हो गए। लोगों के करोड़ों की संपत्ति स्वाहा हो गई है लेकिन सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद घटना के दिन सरकार और प्रशासन का कोई बड़ा नुमाइंदा घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। जिला प्रशासन के आला अधिकारी किस प्रकार के आयोजन में मशगूल रहे यह पूरा प्रदेश जानता है। इसे भीषण अग्निकांड पर सरकार की उदासीनता समझ के परे है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा में बोलेरो गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 3 की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। चम्बा : जनजातीय क्षेत्र भरमौर के राख  विन्दला मार्ग पर डुडैंई के पास एक बोलेरों गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के अनुसार गाड़ी में 13 लोग सवार बताए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोमल व दीप राज बने सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना महिला व पुरुष स्वयंसेवक

राजकीय स्नातक महाविद्यालय सलूणी में एनएसएस की कार्यशाला सम्पन्न प्रतिदिन की तरह दिन की शुरुआत योग के साथ हुई एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) –  राजकीय स्नातक महाविद्यालय सलूणी में राष्ट्रीय सेवा योजना का अंतिम...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

नेपाल बॉर्डर क्रॉस करने की कोशि‍श कर रही थी मह‍िला : SSB ने चेक क‍िया बैग में से मिली विदेशी सिगरेट और शराब

महराजगंज : तस्करी के लिए ले जाया रहा बड़ी मात्रा में विदेशी सिगरेट और शराब के साथ एक महिला को (एसएसबी सशस्त्र सीमा बल) के जवानों ने सोनौली सीमा से बुधवार की सुबह गिरफ्तार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर : हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाए फ्लैट्स के दाम, जानिए नई स्कीम

चंडीगढ़  में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने सेक्टर 53 में प्रस्तावित नई हाउसिंग स्कीम के फ्लैट्स की कीमतों में बड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!