राज रानी दीवान को भावभीनी श्रद्धांजलि, तेहरवीं 27 सितंबर को

by

नवांशहर। अरुण रिंकू दीवान की पूजनीय दादी राज रानी दीवान जी का 17 सितंबर को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है। परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। उनकी आत्मिक शांति के लिए तेहरवीं की रस्म 27 सितंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक बाबा बालक नाथ मंदिर, टीचर कॉलोनी मेन रोड, नवांशहर में आयोजित की जाएगी।

दिवंगत राज रानी दीवान को पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, ऑल इंडिया जाट महासभा पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अजायब सिंह बोपाराय, एसजीपीसी सदस्य डॉ. जंग बहादुर सिंह राय, आम आदमी पार्टी नेता लखविंदर सिंह लख्खी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित चोपड़ा, पंचायत समिति सदस्य सरवन किसाना, शुगर मिल नवांशहर के पूर्व डायरेक्टर हरबंस किसाना, पंचायत समिति सदस्य कमल कटारिया, यूथ कांग्रेस ब्लॉक गढ़शंकर अध्यक्ष अमरीक सिंह लाड़ी, लाड़ी नवांशहर तथा चरण सिंह बहराम सहित राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि राज रानी दीवान का स्नेह, सरल स्वभाव और परिवार के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा। उनके जाने से परिवार ने अपना एक महत्वपूर्ण सहारा और स्नेहिल व्यक्तित्व खो दिया है। उनकी यादें और उनके संस्कार परिवार के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा परमात्मा से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान एवं मोक्ष प्रदान करने की अरदास की गई। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन और दुखद घड़ी में धैर्य, हिम्मत एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

राज रानी दीवान जी को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : पंजाब में 274 पंचायतों के चुनाव पर लगाई रोक – पंजाब के सभी दफ्तर, संस्थानों में 15 अक्टूबर को छुट्टी

चंडीगढ़।  पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य में 274 पंचायतों के चुनाव पर रोक लगा दी है. अलग-अलग याचिकाएं चुनाव से संबंधित हाई कोर्ट में आई थीं जिनमें अलग अलग आधार पर चुनाव...
article-image
पंजाब

बसपा ने एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

गढ़शंकर, 21 अगस्त : आज बहुजन समाज पार्टी द्वारा गुरलाल सैला महासचिव पंजाब के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल एसडीएम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल से मिला। उन्होंने ज्ञापन में 2 अगस्त 2024 को माननीय सुप्रीम...
article-image
पंजाब

10 लख रुपए की ग्रांट के चैक : सांसद मनीष तिवारी ने नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बांटे

नवांशहर, 9 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी करने का सिलसिला जारी है। जिन्होंने आज नवांशहर...
article-image
पंजाब

रक्षा बंधन करवाता है पवित्र रिश्तों का एहसास : खन्ना

पी.आर.टी.सी. जहान खेलां में खन्ना दम्पति के नेतृत्व में स्पेशल बच्चों ने पुलिस कर्मियों संग मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार होशियारपुर 6 अगस्त : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना तथा उनकी...
Translate »
error: Content is protected !!