राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और उस दिशा में कड़ी मेहनत करे – अनिरूद्ध सिंह

by
अनिरूद्ध सिंह ने मशोबरा स्कूल में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत , स्कूल में साइंस ब्लॉक स्थापित करने का दिया आश्वासन
शिमला, 31 दिसंबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज यहां राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार राज्य में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है ताकि दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धन एवं शोषित वर्गों को घरद्वार पर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और उस दिशा में कड़ी मेहनत करे तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में अंग्रेजी के महत्व को समझें। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार अगले शैक्षणिक सत्र में अंग्रेजी माध्यम को पहली कक्षा से लागू करेंगे ताकि निजी एवं सरकारी स्कूलों का अंतर कम हो सके और सरकारी स्कूल के विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़ सके।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य आपदा राहत मैन्युअल में संशोधन करके आपदा ग्रस्त लोगों को अधिक मुआवजा प्रदान किया है, जिससे आपदा प्रभावित लोगों को राहत मिली है और आपदा के दौरान भाजपा ने उदासीन रवैया अपनाकर प्रदेश के हितों की अनदेखी की।
पंचायती राज मंत्री ने विद्यालय में साईंस ब्लॉक स्थापित करने और शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय में आधुनिक ध्वनि प्रणाली के लिए 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कैबिनेट मंत्री ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
उन्होंने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उनके समक्ष विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मशोबरा ब्लॉक समिति की अध्यक्षा चंद्रकांता वर्मा, पार्षद विशाखा मोदी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण, अध्यापक गण, अभिभावक तथा अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनमोहन सिंह के निधन से शोक में डूबा पाकिस्तान का गांव, जानें पूर्व प्रधानमंत्री से क्या रिश्ता

दिल्ली :  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे भारत में शोक की लहर है। आज उनका दिल्ली स्थित निगम बोध घाट...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

66 हजार वोटरों के नाम लिस्ट से कटे : चंडीगढ़ में 2500 डुप्लीकेट निकले, SIR के बाद केवल साढ़े 4 लाख वोटर ही बचे, 12,500 मतदाता बार-बार घर जाने के बावजूद नहीं मिले

चंडीगढ़ : स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले चरण के का काम चंडीगढ़ में पूरा होने के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। चंडीगढ़ यूटी की मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एशियन गेम्स : माहिलपुर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता

गढ़शंकर/माहिलपुर, 1 अक्टूबर : गढ़शंकर के माहिलपुर शहर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि वह ओलंपिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी को उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य हेतु ‘सिविल सेवा पुरस्कार’ के लिए नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

एएम नाथ। बल्ह  : जिला मंडी के बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी को व्यक्तिगत श्रेणी में उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य हेतु ‘सिविल सेवा पुरस्कार’ के लिए नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!