राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवा में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह सबरस में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचे आर.एस बाली….

by
प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार : बाली
नगरोटा : 18 मार्च । प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी तरह के शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया है जिसके सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं विधायक नगरोटा बगवा आरएस बाली ने राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवा में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह सबरस में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचने पर कहे।May be an image of one or more people, suit and temple
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार सोनी, प्रताप रियाड़, अरुण कटोच, नीरज दुसेजा, पीटीए अध्यक्ष सुनील जोनु, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।
संबोधन के दौरान उन्होंने समस्त प्रशासन और छात्रों को सबरस साँस्कृतिक समारोह 2026 के भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा यह महाविद्यालय छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा हमारे जीवन में छात्र जीवन का समय ऐसा समय होता है जो हमारे जीवन के भविष्य की दिशा को बनाने का काम करता है। उन्होंने कहा यह समय हमारी मेहनत करने का समय होता है जो छात्र इस समय का सदुपयोग करते हैं कठिन परिश्रम करते हैं उनका भविष्य उज्जवल बनता है उन्होंने कहा वह स्वयं भी छात्र राजनीति से निकलकर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने सभी छात्रों से छात्र जीवन में कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।May be an image of temple, dais and text
उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं सभी शिक्षण संस्थानों में बच्चों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा को इंग्लिश मीडियम करना, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों को खोलने का निर्णय और प्रदेश में स्कूल सीबीएसई करने का निर्णय प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा सभी महाविद्यालयों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ किया जा रहा है। महाविद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालय, बेहतर खेल सुविधाएं और लैब्स स्थापित हो रही हैं।
उन्होंने मोबाइल का कम प्रयोग और प्रकृति के साथ समय बिताने की बात कही।No photo description available.
उन्होंने कहा बेटियों के लिए इस महाविद्यालय में 5 करोड़ रुपए की लागत से गर्ल्स हास्टल बन रहा है जिसका काम जल्द पूरा होगा। इस हास्टल का अनेकों बेटियों को लाभ मिलेगा।
सबरस समारोह में गायन, नृत्य, भाषण, कविता, रंगोली, फेंसी ड्रेस सहित अन्य अनेकों प्रतियोगिताएं करवाईं गई जिसमें महाविद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगियों को इनाम बांटे।
उन्होंने कंप्युटर लैब के लिए 22 लाख रुपये की लागत से 30 आधुनिक कंप्युटर देने की घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय का मुख्य द्वार बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने युवाओं से चिट्टा सहित सभी तरह के नशे से हमेशा दूर रहने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11 करोड़ से बदलेगी बद्दी साईं मार्ग की तस्वीर : दून के विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, जीर्णोद्वार पर की चर्चा

तारा। बद्दी : दून के विधायक राम कुमार ने मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बद्दी साईं मार्ग को लेकर बैठक की। विधायक ने बताया कि बद्दी साईं मार्ग को 11 करोड़ की लागत से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई सुक्खू सरकार : सरकार की नाकामी से बाहरी अपराधियों का अड्डा बन रही है देवभूमि : जयराम ठाकुर

अपने गृह क्षेत्र के थुनाग में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश में कानून व्यवस्था है बर्बाद एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री कर रहे राहत कार्यों की निगरानी : ऊना विस में सतपाल रायजादा ने प्रभावित क्षेत्रों में संभाला मोर्चा

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 अगस्त. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार समूचा प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, बचाव एवं बहाली कार्यों में सक्रियता से जुटे हुए हैं। इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में किया तालाबों का निरीक्षण तालाबों के सौंदर्यीकरण करने के दिए निर्देश

ऊना, 23 मार्च – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में बने तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएफओ ऊना सुशील कुमार, बीडीओ हरोली मुकेश, एससी...
Translate »
error: Content is protected !!