राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर आयोजित : जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम वेहद जरूरी- अपूर्व देवगन

by
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
एएम नाथ। चंबा, 18 दिसम्बर :
जिला प्रशासन चम्बा द्वारा आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में “भविष्य सेतु एक पहल सुनहरे भविष्य की” व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि उनकी धर्म पत्नि श्वेता देवगन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
शिविर में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं की परीक्षा से सबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस सहित अन्य विकल्पों के बारे में बताने के साथ-साथ परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बारे में भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया। उपायुक्त ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं है। कठिन परिश्रम से ही सफ़लता प्राप्त होगी। समय पर लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें हासिल करने में जुट जाएं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्न का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया।
विशिष्ट अतिथि श्वेता देवगन ने विद्यार्थियों को कानूनी क्षेत्र में भविष्य बनाने की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कानूनी शिक्षा हासिल करने के उपरांत नौकरी के विकल्पों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
विद्यार्थियों को विभिन्न वक्ताओं द्वारा करियर के विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विभिन्न विभागीय एवं ऋण योजनाओं से भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को श्रम एवं रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, यंग प्रोफेशनल तनु कुमारी ने विद्यार्थियों को टीचिंग क्षेत्र में करियर और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
इससे पहले डॉ. कुलदीप और डॉ. ईशा ने स्वास्थ्य क्षेत्र, डॉ. शिवानी राणा ने कृषि क्षेत्र, डॉ अमिता अबरोल ने उद्यान क्षेत्र और दिनेश कुमार ने सेना में भविष्य बनाने की विस्तृत जानकारी सांझा की। एलडीएम चम्बा डीसी चौहान और बैंक प्रबंधक शमा मिर्जा ने विद्यार्थियों को बैंक से संबंधित विभिन्न ऋण योजनाओं से अवगत करवाया। आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा और उद्योग विभाग से राजेश ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाएं बताई।
शिविर के दौरान मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य विकास महाजन ने उपायुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
स्कूली विद्यार्थियों ने भी हस्त निर्मित चित्रों से उपायुक्त अपूर्व देवगन को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों सहित मेजबान स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

असूज नवरात्रों में रात्रि 11 से 12 सिर्फ एक घंटे के लिए बंद होगा मंदिर, लंगर, भजन, कीर्तन व अन्य धार्मिक आयोजनों पर रहेगा प्रतिबंध

नवरात्र मेले के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए एसओपी ऊना, 28 सितंबर: चिंतपूर्णी में 7 से 14 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले असूज नवरात्र मेले के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने कोविड-19 एसओपी जारी...
हिमाचल प्रदेश

जनमंच में बुजुर्ग महिला ने हाथों में थैला लिए रजिस्ट्री कराने की लगाई फरियाद, बिक्रम बोले तुरंत करो कार्रवाई

ऊना, 21 नवंबरः गगरेट विस क्षेत्र के मुबारिकपुर में आयोजित किए गए जनमंच के दौरान राजस्व, ग्रामीण विकास, पुलिस तथा जल शक्ति विभाग से संबंधित अधिकतर समस्याएं प्राप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान भंजाल अप्पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साहसिक पर्यटन का हब बनेगा जिला कांगड़ा : पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के संचालन हेतु बनेगा ऐरो स्पोर्ट्स क्लब: DC

पैराग्लाइडिंग उड़ान के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई धर्मशाला, 8 नवम्बर। जिला कांगड़ा को साहसिक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीड़ बिलिंग में हाल ही में...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल घूमने जा रहे हो तो साथ लेकर जाए कूड़ा बैग : हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों के लिए कचरा बैग अनिवार्य करने की चल रही तैयारी

एएम नाथ।शिमला : हिमाचल प्रदेश को प्लास्टिक और अन्य प्रकार के कचरे से मुक्त करने के लिए पर्यटन विभाग ने हाईकोर्ट के आदेशों पर अमल करना शुरू कर दिया है। विभाग जल्द ही दूसरे राज्यों...
Translate »
error: Content is protected !!