राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by
एएम नाथ।  कुल्लू : राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के सहयोग से 22 दिसंबर 2025 को उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल के संयोजक प्रो. राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि कुल्लू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा का स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकारी नौकरियों के अवसर सीमित हैं, ऐसे में युवाओं के लिए आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम उद्यमिता और स्टार्टअप है। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यक्रम की जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनने का आग्रह किया।
मुख्य अतिथि डॉ. राकेश राणा ने अपने संबोधन में उद्यमिता और स्टार्टअप के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न सफल उद्यमियों की सफलता की कहानियां साझा करते हुए एलन मस्क का उदाहरण दिया और विद्यार्थियों को नवाचार, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात के प्रबंधक लोकेश भाटिया ने स्टार्टअप और उद्यमिता की शुरुआत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने सही निर्णय, उचित गणना, जोखिम प्रबंधन और रचनात्मकता को एक सफल उद्यमी बनने की कुंजी बताया।
जिला उद्योग केंद्र (DIC) कुल्लू के प्रबंधक सोमेश कुमार ने छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में क्रारसू गांव के प्रसिद्ध मधुमक्खी पालन केंद्र से जुड़े क्षेत्र के सफल उद्यमी दीन दयाल ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कठिन परिश्रम, धैर्य और निरंतर प्रयास से उन्होंने एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाई।
इस अवसर पर प्रो. माही, डॉ. मनीष सूद, डॉ. हिरामणि, डॉ. अनुपमा कटोच, प्रो. प्रोमिला, डॉ शीतल ठाकुर ,डॉ. निर्मल चौहान तथा डॉ शुभम दीप सहित महाविद्यालय के स्टाफ भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उद्यमिता
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का सनसनीखेज मामला : महिला से चिट्टे के आदी युवक ने किया रेप, जबरन करवाया अबॉर्शन

एएम नाथ। कांगड़ा : . हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के पुलिस थाना खुंडिया के तहत एक महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया हैl महिला ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों के आधुनिकीकरण के लिए 1617 करोड़ रुपये किए स्वीकृत

एएम नाथ। शिमला : प्रदेशभर में सुलभ एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये की व्यापक स्वास्थ्य आधुनिकीकरण पहल के प्रथम चरण में 1,617...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7.15 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के 2 गिरफ्तार : बंगाणा पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में

बंगाणा :  बंगाणा पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पंकज कुमार निवासी धनेटा तह. नाडुअन जिला. हमीरपुर, और अनुज कुमार निवासी राल तह। नाडुअन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया 2027 की जीत का मंत्र : अभी से जुटने का आह्वान

सुंदरनगर में चाय पर चर्चा के दौरान बोले केंद्रीय मंत्री, केंद्र की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं और हिमाचल सरकार की नाकामियां जनता के सामने रखें सुंदरनगर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी...
Translate »
error: Content is protected !!