एसपी बलवीर सिंह ने किया इंटर कालेज खो-खो प्रतियोगिता का उदघाटन : खिलाड़ियों और अन्य विद्यार्थियों को चिट्टे का विरोध करने की शपथ भी दिलाई

by
एएम नाथ। हमीरपुर 22 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की पुरुषों की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप सोमवार को यहां अणु स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय के मैदान में आरंभ हो गई। एसपी बलवीर सिंह ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।May be an image of dais
इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए एसपी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी होती हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और वे नशे तथा अन्य बुराइयों से भी दूर रहते हैं। बलवीर सिंह ने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेलोें को कॅरियर के रूप में भी अपना सकते हैं। खिलाड़ियों के लिए सरकारी क्षेत्र में भी रोजगार का प्रावधान किया गया है।May be an image of dais and text that says "KHELO ক ATHILETIO H HPU INTER- INTER-COLLEG COLLEG KHO-KHO KHO KHO (MEN) CHAMPIONSH"
एसपी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चिट्टे जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया है। सभी युवाओं को इस अभियान में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों और अन्य सभी लोगों को चिट्टे का विरोध करने की शपथ भी दिलाईं।
No photo description available.
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सतीश सोनी ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत का प्राचीन खेल खो-खो अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अलग पहचान बना चुका है। हाल ही में इसकी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है, जिसमें भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।
उदघाटन समारोह में धनेटा कालेज के प्रधानाचार्य जीसी राणा, आयोजन समिति की सचिव डॉ. मंजुला शर्मा, समन्वयक डॉ. पवन कुमार शर्मा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, मेजबान कालेज के पहले बैच के विद्यार्थी रहे कर्नल एडी शर्मा, पीटीए अध्यक्ष अजय पटियाल और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह और सुक्खू समर्थकों ने आपने नेता के पक्ष में मुख्यमंत्री बनने के नारे जमकर लगाए

शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के नारे को राजधानी शिमला में खूब नारे लगाए । चौड़ा मैदान में चुनाव पर्यवेक्षकों की गाड़ियों के आगे खड़े होकर प्रतिभा सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुशहर दुग्ध उत्पादक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

एएम नाथ। शिमला : बुशहर दुग्ध उत्पादक संघ, जिला शिमला के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, भैंस और गाय के दूध के खरीद मूल्य में ऐतिहासिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफाई कर्मचारी यूनियन और कोऑर्डिनेशन कमेटी ने साझा संघर्ष का किया ऐलान

कर्मचारियों की मांगों को लेकर अब संयुक्त आंदोलन करेंगे यूनियन संगठन आउटसोर्स व डेलीवेज कर्मचारियों के अधिकारों पर बनी संयुक्त रणनीति चंडीगढ़, (पुनीत महाजन)।  एमओएच सफाई कर्मचारी यूनियन तथा कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की कल्याण विभाग की 6 समितियों की बैठकों की अध्यक्षता : कार्यालयों, संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगों के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश

 एससी-एसटी अत्याचार के मामलों की जांच और अभियोजन की प्रगति की समीक्षा भी की नशामुक्त अभियान के तहत गठित समितियों की सक्रियता के लिए भी दिए निर्देश सफाई कर्मियों और अल्पसंख्यकों के कल्याण से...
Translate »
error: Content is protected !!