राजकीय महाविद्यालय सलूणी के दो रोवर्स का राज्य स्तरीय गणतंत्र परेड के लिए चयन

by

एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के 2 छात्रों का चयन इस वर्ष के राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में रेंजर एवं रोवर इकाई में हुआ है। महाविद्यालय के रोवर इकाई के प्रभारी श्री शुभम डोगरा ने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष के 2 रोवर्स; साहिल कुमार एवं आदिल रजा खान का 20 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक शिमला में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयन हुआ है।

शिविर में प्रदेश भर से 60 रोवर एवं 60 रेंजर का चयन किया गया। यह अत्यंत हर्ष।का विषय है कि चंबा जिले से राजकीय महाविद्यालय सलूणी के इन रोवर्स का चयन अत्यंत गर्व का विषय है। यह दोनों छात्र इससे पूर्व निपुण शिविर और प्रथम राष्ट्रीय रेंजर एवं रोवर जंबूरी, छत्तीसगढ़ में आयोजित शिविर में भी सफलतापूर्वक महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुके है।
महाविद्यालय के प्राचार्य मोहिंदर कुमार सलारिया ने इस अवसर पर दोनों चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ दी और बताया कि महाविद्यालय में रेंजर एवं रोवर इकाई का गठन पिछले वर्ष ही हुआ है और ये दोनों छात्र पहले रोवर बैच से है। ऐसे में इन दोनों का चयन होना भविष्य के रोवर एवं रेंजर के लिए भी उत्साहवर्धक होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पांच लाख तक का जुर्माना होगा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के पकड़े जाने पर : रेत व बजरी पंजाब-हरियाणा से लेकर आने वाली गाड़ियों को भी टैक्स देना पड़ेगा

शिमला : रेत व बजरी पंजाब-हरियाणा से लेकर आने वाली गाड़ियों को भी अब हिमाचल आकर टैक्स देना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने भी पंजाब की तर्ज पर भवन निर्माण सामग्री पर सेस लगाने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्वास्थ्य सेवाओं में जिला ऊना रहा अव्वल : ज़िला के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला कायाकल्प अवार्ड*

रोहित जसवाल।  ऊना 9 जुलाई: ज़िला ऊना स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेशभर में अव्वल रहा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला ऊना, डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में जगह-जगह भारी नुकसान, राहत का इंतजार कर रहे हैं लोग : जयराम ठाकुर

मणिमहेश यात्रा के आपदा स्थल तक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, प्रभावितों से मिलकर जाना हाल प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर आपदा प्रवाहित क्षेत्र के राहत कार्य का लिया जायज़ा नेता प्रतिपक्ष ने चौरासी मंदिर में नवाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी समुदाय की छह उप-जातियों में सिप्पी, धोगरी, रिहाड़े, वाड़ी, हाली व लौहार को गद्दी शब्द से आज तक रहा जा रहा वंचित : हिमालयन गद्दी यूनियन

एएम नाथ।  धर्मशाला, 2 अप्रैल :   समृद्ध गद्दी समुदाय की छह उप-जातियों के समूह हिमालयन गद्दी यूनियन अपनी वर्षों पुरानी मांग को अब तक पूरा न होने के चलते आगामी रणनीति तैयार करने के...
Translate »
error: Content is protected !!