राजकीय महाविद्यालय सलूणी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न : मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित

by

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डॉ. नरेंद्र संख्यान रहे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में 16 मई 2026 को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नरेंद्र संख्यान ने शिरकत की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गरिमा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार सलारिया ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत किया। इसके उपरांत सहायक प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन में महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि लगभग 20 प्रतिशत विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्तियों का लाभ प्राप्त हुआ है। साथ ही महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र संख्यान ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को उच्च एवं परास्नातक शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान सत्र 2024–25 के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सत्र 2025–26 की पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग, PTA प्रधान श्री दिनेश राणा, कृषि विश्वविद्यालय के सहकर्मी श्री मान सिंह, श्रीमती संख्यान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा की संगठन पर्व बैठक हुई शिमला में -खराबी ईवीएम में नहीं, राहुल गांधी में : संजय टंडन

एएम नाथ।  शिमला : भाजपा के हिमाचल प्रदेश संगठन पर्व की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन शिमला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। उनके साथ भाजपा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन खन्ना के नेतृत्व में सूंदर आश्रम में मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार

होशियारपुर ।  लाला सुंदर दास कपूर चैरिटेबल ट्रस्ट फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने ट्रस्ट द्वारा संचालित भारत के पहले मूक बधिर आश्रम में मूक बधिर लोगों के साथ रक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में दो अक्तूबर को सीर उत्सव का आयोजन : मेले के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ।  बिलासपुर 10 सितंबर :  उपमंडल घुमारवीं में 2 अक्टूबर 2024 यानि गांधी जयंती के दिन एक दिवसीय सीर उत्सव का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी उप मंडलाधिकारी गौरव चौधरी ने मंगलवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 हजार रिक्त पदों पर जल शक्ति विभाग में शीघ्र होगी भर्ती: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना जिला में 338 करोड़ से होगा पांचवें चरण का चैनलाईजेशन कार्य ऊना 17 अगस्त: जिला ऊना में 1500 करोड रुपए की लागत से स्वां नदी तथा इसकी सहायक खड्डों में किए गए चैनेलाइजेशन...
Translate »
error: Content is protected !!