राजकीय माध्यमिक पाठशाला लग्गा में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

by

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

बाल विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय माध्यमिक पाठशाला लग्गा पंचायत कीड़ी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बच्चों व ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उपस्थित अभिभावकों को चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा से केस वर्कर काजू राम व चैन सिंह द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से नशे की लत में पड़े, जन्म पंजीकरण से वंचित,अनाथ, अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल-विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बच्चों को सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श के संबंध में जागरूक किया गया।


अध्यापकों को बताया गया कि वे अपने बच्चों के साथ हर अच्छी बुरी बात पर चर्चा करें और उचित संवाद बनाए रखें।
कार्यक्रम में बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को मानसिक परेशान, ब्लैकमेल या बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। इसके साथ बाल तस्करी, नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानि के बारे में बताया गया! सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई।
बाल-विवाह की बुराई और इसके कारण स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले कुप्रभावों एवं कानूनी कार्यवाही के संबंध में भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी के संबंध में सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतया गुप्त रखी जाती है।

जिसके लिए सूचनाकर्ता स्वयं भी कंट्रोल रूम में उसकी जानकारी को सार्वजनिक न करने की हिदायत दे सकता है। जिसका चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा पूर्णतया पालन किया जाता है।
कार्यक्रम में स्कूल की कार्यकारी मुख्याध्यापिका श्रीमती चंचल कुमारी व अन्य स्टाफ सहित 33 बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नीट पेपर लीक होने के बाद शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान : अगले साल से ऑनलाइन होगा नीट एग्जाम

एएम नाथ। नई दिल्ली :  NEET-UG परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अगले साल से नीट एग्जाम ऑनलाइन होगा। इस बात का ऐलान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चुराह में दर्दनाक हादसा : 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत

चम्बा के चुराह में काल बनकर आई रात,  नकरोड़–हिमगिरि डैम मार्ग पर बड़ा हादसा एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला विंटर कार्निवल के तीसरे दिन हमीरपुर, शिमला और चम्बा के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

शिमला 27 दिसम्बर – जिला हमीरपुर, शिमला और चम्बा के कलाकारों के नाम रहा शिमला विंटर कार्निवल का तीसरा दिन। कुसुम कला मंच लदरौर, हमीरपुर, गुगा महाराज कला मंच पंचभैया, कुपवी, चामुण्डा सांस्कृतिक दल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खड्ड में क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 18 दिसंबर: नेहरू युवा केंद्र ऊना ने आज खड्ड गांव में क्लीन विलेज ग्रीन विलेज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने की। इस कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!