राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहादपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक मलेंद्र राजन ने नवाजे बहादपुर स्कूल के बच्चे

by
इंदौरा,16 दिसंबर :   विधायक मलेंद्र राजन ने आज शनिवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहादपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई देते हुए मलेंद्र राजन ने कहा कि किसी भी देश और समाज का भविष्य उसकी शिक्षा व्यवस्था पर ही निर्भर करता है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक व्यवस्था में व्यापक सुधार करने जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल स्कूल एवं उत्कृष्ट विद्यालय विकसित किए जाएंगे तथा एक-एक डे-बोर्डिंग स्कूल भी खोला जाएगा।
मलेंद्र राजन ने कहा कि एक ही क्षेत्र के आस-पास के स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों के उचित उपयोग एवं शिक्षकों की बेहतर सेवाएं लेने के लिए क्लस्टर सिस्टम आरंभ किया गया है। जिससे बच्चों को एक ही जगह पर अच्छी सुविधाएं एवं पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा अगले शैक्षणिक सत्र से पहली दो कक्षाओं में अंग्रेजी मीडियम पढ़ाने की व्यवस्था शुरू की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों में शिक्षकों की कमी को प्राथमिकता पर पूरा किया जा रहा है।
इससे पहले, स्कूल के प्रिंसिपल राहुल देव ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ओर से 11 हजार रुपए तथा बहादपुर में दो सोलर लाइट लगवाने की घोषणा की।
ये रहे उपस्थित
पंचायत प्रधान भूपाल कटोच, ओबीसी सेल के अध्यक्ष केवल कृष्ण सहित स्कूल के अध्यापक, विद्यार्थी, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक पांव में जूता, दूसरे में नहीं, मगर दिल में सराज-मंडी की चिंता :

दरकी ज़िंदगियाँ और रोती आँखों के बीच अगर कोई उम्मीद की तस्वीर दिखाई देती तो वो है मंडी के डीसी साहब अपूर्व देवगन एएम नाथ। मंडी :  आपदा की मार से टूटी पहाड़ियाँ, दरकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना, हमीरपुर, शिमला और मंडी में टनों के हिसाब से पाया गया यूरेनियम : सांसद सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, शिमला और मंडी में टनों के हिसाब से यूरेनियम पाया गया है। यह जानकारी राज्यसभा में सांसद सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक कल्याण केन्द्र ऊना में लगाया शिविर : भूतपूर्व सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं बारे किया जागरुक

ऊना : 23 अगस्त: ज़िला सैनिक कल्याण केन्द्र ऊना में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरुक करने के लिए एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल के कमरे में पहुंची : पति को भनक लगी, पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा : कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ा……

यूपी के कासगंज से सामने आया है। यहां एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है। महिला डॉक्टर करीब एक साल से अपने पति से अलग...
Translate »
error: Content is protected !!