राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

by

विधायक रामकुमार चौधरी ने झंडा फहराकर कर बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित,

बद्दी, 26 जनवरी (तारा) ; पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में उप मंडल स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार चौधरी उपस्थित हुए वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक एसडीएम बद्दी सतिंदर जीत सिंह ने की। सबसे पहले बद्दी पुलिस महिला विंग व बद्दी, गुल्लर वाला स्कूल की एनसीसी व एनएसएस की छात्राओं ने मार्चपास्ट करते हुए स्लामी परेड निकाली। दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराकर कर अपने संबोधन में कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए सभी सरकारों का योगदान रहा है। आज अगर देश तरक्की पर है तो उसमें हमारी सेना,प्रशासनिक अधिकारी राजनीतिक दल व समाज सेवा में जुटे उन सभी लोगों का योगदान है। उन्होंने कहा कि देश पहले है बाकी सब कुछ बाद में इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में अब्बल आए बच्चों को व सलामी देने वाले दलों को सम्मानित किया।

स्कूल के प्रिंसिपल राम लाल ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मदनलाल चौधरी, बीडीओ पट्टा कुलदीप सिंह,डीएसपी योगराज चंदेल, सुरजीत चौधरी, अजितेश चौधरी, भाग सिंह, अधीक्षक निर्मल शर्मा, कमल, वीरेंद्र सिंह, समेत अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा नाटक, गिद्दा, देशभक्ति गीत, नशा निवारण पर नाटी और अन्य कई सूंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज पर स्थापित होगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा : वीरभद्र सिंह फाउंडेशन देगा पैसा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज पर छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा दौलत सिंह पार्क में हिमाचल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औघड़ कालेज जेजों ने मनाया – लोहड़ी का त्यौंहार बेटा-बेटी में भेद समाप्त करने का समाज को पूर्व सांसद खन्ना ने दिया संदेश

होशियारपुर 13 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औघड़ गल्र्ज कालेज में लोहड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

700 ड्राइवरों-कंडक्टरों की होगी भर्ती : एचआरटीसी धार्मिक स्थलों के लिए चलाएगी पौने दो सौ नए रूट – मुकेश अग्निहोत्री

सरकाघाट (मंडी), 2 फरवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी धार्मिक दर्शन के लिए पौने दो सौ नए रूट चलाने जा रही है। इससे प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों के साथ साथ दूसरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025

जिला चंबा में अस्थाई रूप से रहने वाले बिहार निवासी ऑनलाइन भर सकते हैं गणना प्रपत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी एएम नाथ। चम्बा :  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!