राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां (चंबा) में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ

by

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर बड़े उत्साह के साथ आरंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य श्री सुरिंदर हांडा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत से हुई, जिसके उपरांत स्वयंसेवकों ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत एकल गान, समूह गान एवं पारंपरिक चुराही नाटी ने उपस्थित सभी अतिथियों व शिक्षकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्री सुरिंदर हांडा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने छात्रों के उत्साह की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस शिविर का संचालन में सहायता करने वाले अध्यापकों में अमित ठाकुर, सुदेश लता एवं अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
आगामी दिनों में शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जन-जागरूकता रैलियाँ, स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5,027 लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे : उद्योग स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार संबंधी 25 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान, 2216.93 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित

एएम नाथ। शिमला :  राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 29वीं बैठक आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्राधिकरण ने नए उद्योग स्थापित करने और मौजूदा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया : आदिवासी विकास विभाग के DC के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक बड़ी खबर है.यहां आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने में इसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार और प्रशासन के सहयोग से पंचायत स्तर पर प्रभावी तरीके से हुए विकास कार्य – चंद्र प्रभा नेगी

जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : जिला परिषद की बैठक का आयोजन जिला परिषद भवन एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र चलौंठी में शनिवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गौवंश की तस्करी करने वालों में एक की ढांक से गिरकर मौत : जांच करने पांगी पहुंची जम्मू पुलिस

  एएम नाथ। चम्बा (पांगी) : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी से मवेशियों की तस्करी करने वाले आरोपियों में से एक की ढांक में गिरकर मौत गई है। मृतक का शव देर शाम...
Translate »
error: Content is protected !!