राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजित, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

by

योगेश चौहान/अर्की :  उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी के निर्देशानुसार किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या उपासना सूद ने की।
कार्यक्रम में नागरिक चिकित्सालय अर्की की किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार ने विद्यार्थियों को अस्पताल में उपलब्ध परामर्श सेवाओं की जानकारी देते हुए किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह प्रमुख घटकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किशोरावस्था में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, मोबाइल फोन का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने, नशीले पदार्थों से दूर रहने, जंक एवं फास्ट फूड से परहेज करने, तनाव प्रबंधन के उपाय अपनाने तथा ओवरथिंकिंग से बचने की सलाह दी। साथ ही सभी विद्यार्थियों से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता तथा कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशा कार्यकर्ता गीता शर्मा और रामप्यारी का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर अंजू शर्मा, बबीता, पूजा ठाकुर, विजयलता, किरण बाला, गुलशन शर्मा, हुक्म चंद, कमलकांत, अमित कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC में भरे जाएंगे 189 पद, एचआरटीसी की बसों में दूध और सब्जियों का किराया माफ – चम्बा और ऊना के पुराने बस अड्डे की जगह कार पार्किंग कम कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता की,  100 मिनी बसों की खरीद को भी मंजूरी ऊना पुराने बस अड्डे में सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी मोड पर बनेगा कार पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर रोहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तलेरु में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाएं : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

गांव पलेई और टिपरी तक पर्यटकों की पहुंच सुनिश्चित करने को विकसित की जाएगी बेहतर व्यवस्था स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने के लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दिशा-निर्देश एएम नाथ। चम्बा :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने पर दे रही विशेष बलः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए दूसरे दिन के दूसरे एवं अंतिम सत्र में शिमला...
हिमाचल प्रदेश

मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने करवाया चेकअप पहले दिन 2300 लोगों तथा दूसरे दिन 3700 लोग हुए लाभांवित 2500 लोगों को नजर के चश्में निशुल्क किए वितरित

 नगरोटा , 27 जुलाई :  नगरोटा के सीनियर सेंकेडरी स्कूल में स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे दिन 3700 लोगों ने चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ...
Translate »
error: Content is protected !!