राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

by

एनएसएस स्वयंसेवियों को सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ

एएम नाथ। चंबा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाट में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का आयोजन विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हुसैन शाह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाजसेवा के साथ-साथ नेतृत्व, सहयोग, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।
प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवियों से निस्वार्थ सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान विद्यार्थी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों को शिविर की सभी गतिविधियों में अनुशासन बनाए रखते हुए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम प्रभारी अनीता नैय्यर ने मुख्यातिथि और विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को शिविर के दौरान अनुशासन का पालन करने और सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवी समाजसेवा और जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और उनमें सामूहिक कार्य की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस दौरान स्वयंसेवी समाज के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने के साथ-साथ सेवा कार्यों का अनुभव भी प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डमटाल में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, नशा मुक्ति का लिया गया संकल्प

एएम नाथ। इंदौरा,7 दिसंबर :  उपमंडल विधिक साक्षरता समिति, इंदौरा द्वारा विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत डमटाल में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज एवं अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन को प्राथमिकता दें बीडीओः एडीसी ऊना – अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज डीआरडीए सभागार में सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग की योजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगला माता बनलगी का दो दिवसीय मेला शुरू : समापन समारोह में दून के विधायक राम कुमार चौधरी करेंगे शिरकत

पट्टा मेहलोग, 20 अप्रैल (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाड़वा के गांव बनलगी में स्थित प्राचीन मंगला माता मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन 20 और 21 अप्रैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुनी चंद की नौकरी बहाली को लेकर मजदूरों का धरना तेज : बैरा स्यूल परियोजना में यूनियन का प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

सेवानिवृत्ति आयु विवाद पर श्रमिकों ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी एएम नाथ। चम्बा :;चंबा जिले के सुरंगानी स्थित बैरा स्यूल परियोजना में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को और तेज हो गया। बैरा...
Translate »
error: Content is protected !!