राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

by

एएम नाथ। चम्बा
जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में उपायुक्त मुकेश रेपसपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जबकि सलूणी के कार्यवाहक एस डी एम अनिल भारद्वाज विशेष अतिथि उपस्थित हुए।
इस अवसर पर जिलाधीश चम्बा मुकेश रेपसवाल ने विधार्थियों को यूपीएससी (आईएएस ) तैयारी के लिए पढ़ाई करने के तौर तरीकों को तथा इस दौरान आने वाली प्रमुख कठिनाइयों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है तथा सही अवसर व मार्गदर्शन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी अन्य क्षेत्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सफलता के लिए अनुशासन व कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इसे पूर्व विभिन्न विषयों से संबंधित अन्य वक्ताओं ने भी स्कूली विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि भविष्य सेतु वोकेशनल गाइडेंस एवं कैरियर काउंसिल द्वारा आयोजित जागरुकता शिविर में विभिन्न विद्यालयों के विधार्थियों को भविष्य में अपना कैरियर चुनने बारे आवश्यक जानकारी दी जा रही है ताकि उन्हे अपना भविष्य चुनने में आसानी हो सके। अरविंद कुमार ने विधार्थियों को श्रम एवं रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी व कौशल विकास भत्ते के बारे में भी जागरूक किया। इसके पश्चात जिला रोजगार कार्यालय चम्बा की ओर से तन्नु ने छात्रों को श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं तथा इन योजनाओं का लाभ लेने वाले महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने मैडिकल साईंस के छात्रों को नीट तथा मैडिकल विषयों की पढाई व एडमिशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक तेलका की प्रबंधक रिया सक्सेना ने छात्रों को बैंक में नौकरी करने हेतु होने वाली पढाई व परीक्षाओं की विस्तार से जानकारी दी । उन्होने बैंक द्वारा छात्रों को दिए जाने वाले ऋण के बारे में भी बताया।
पुलिस प्रशासन की ओर से तेलका चौकी के ए एस आई अशोक कुमार ने छात्रों को पुलिस कांस्टेबल से लेकर आई पी एस ऑफिसर तक की आवश्यक पढाई व योग्यता व सेना में भर्ती होने की आवश्यक औपचारिकताओं के बारे में समझाया, जबकि तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आई टी आई लचोड़ी के प्रधानाचार्य राहुल राठौड़ ने छात्रों को तकनीकी शिक्षण संस्थान में प्रवेश , पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेज की आवश्यक पढाई व भविष्य में इसमें नौकरी की संभावनाओं बारे विस्तार से समझाया ।
कार्यक्रम में सलूणी के कार्यवाहक एस डी एम अनिल भारद्वाज के अलावा कृषि व पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने मुख्य अतिथि सहित आए हुए सभी मेहमानों का विधिवत स्वागत किया तथा उनके विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद किया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सलूणी तनवर सिंह, उप तहसील तेलका के नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह , स्कूल के अध्यापक कमलेश कुमार, पवन कुमार,गुरुपाल सिंह , सुभाष चंद , रमेश कुमार, अशोक कुमार सहित अविभावक धर्म सिंह, कर्म सिंह, अब्दुल फारोक, सुभाष कुमार, विजय कुमार , रमेश कुमार, अकबर मुहम्मद, प्रहलाद कुमार सहित कई अविभावक व स्कूल के छात्र उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा : जयराम ठाकुर

सीबीआई की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना विपक्ष का शर्मनाक कृत्य , परिजनों पर सरकार के मंत्रियों ने डाला दबाव एफआईआर में एक अधिकारी का नाम क्यों नहीं डाल रही है सरकार एएम नाथ। शिमला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर ने मानसून से पहले एन-चो और पटियाला की राव की तत्काल सफाई व डी-सिल्टिंग की मांग उठाई

पुनीत महाजन |  चंडीगढ़, 27 मई: चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस को पत्र लिखकर आगामी मानसून सीजन से पहले एन-चो और पटियाला की राव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तरनतारन में चला आप का झाड़ू : आप के हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर की जीत दर्ज : शिरोमणि अकाली दल ने दूसरे नंबर पर आकर किया जबरदस्त कमबैक,अकाली दल-वारिस पंजाब तीसरे, कांग्रेस चौथे, भाजपा 5वें नंबर पर

तरनतारन : तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उमीदवार हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर के 12,091 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल की उमीदवार सुखविंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय वित्त मंत्री से इस वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिए ऋण सीमा में दो प्रतिशत वृद्धि का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत वित्तीय सहायता, ऋण एवं अनुदान...
Translate »
error: Content is protected !!