राजगुरु नगर में श्री रामलीला का आयोजन; पवन दीवान ने लिया भगवान श्री राम का आशीर्वाद

by

लुधियाना, 29 सितंबर: दशहरा कमेटी राजगुरु नगर में श्री रामलीला का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस अवसर पर लुधियाना शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने भी माथा टेका और भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर दीवान ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री राम ने मर्यादा पुरुषोत्तम बनकर अपने पिता की आज्ञा का पालन किया और पूरे विश्व को शिक्षा दी। उसी प्रकार वर्तमान पीढ़ी को भी अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। भगवान श्री राम जी का जीवन चरित्र करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस दौरान प्रबंधक समिति द्वारा उन्हें सम्मान चिह्न भी भेंट किया गया। जहाँ अन्य लोगों के अलावा, इंद्रजीत कपूर, इकबाल सिंह भल्ला, कमेटी के चेयरमैन सुनील कपूर, अध्यक्ष बृज मोहन कालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश मित्तल, कैशियर विजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनावी बिगुल : 31 अगस्त को होंगे पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के चुनाव

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के साल 2026-27 के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय की ओर से जारी चुनाव बुलेटिन-III के अनुसार कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब और हरियाणा के विदेशों में लापता होने वाले युवकों की जांच करेगी सीबीआई: चार अलग-अलग मामले में भी किए दर्ज

चंडीगढ़ : विदेश में लापता होने वाले पंजाब और हरियाणा के युवाओं के मामलों की जांच अब सीबीआई करेगी। सीबीआई ने चार अलग-अलग मामले में भी दर्ज किए हैं। दरअसल, पंजाब और हरियाणा के...
article-image
पंजाब

माघी के शुभ अवसर पर गन्ने के रस का लगाया लंगर

गढ़शंकर, 13 जनवरी : लोहड़ी तथा माघी के शुभ अवसर पर महेंद्र सिंह निवासी गढ़शंकर तथे सहयोगियों द्वारा गढ़शंकर में गन्ने के रस का अटूट लंगर लगाया गया। इस वार्षिक रस के लंगर में...
article-image
पंजाब

मेला मस्तां दा’ अमिट यादें छोड़ता हुआ सम्पन्न : सरदार अली, कौर सिस्टर्स, दीप शिंदा, कटारिया ने अपने गीतों से हाजिरी लगवाई

गढ़शंकर, 7 जून : हर साल की तरह इस साल भी क्षेत्र के गांव साधोवाल में बाबा मस्त शाह जी के दरबार में प्रबंधक कमेटी, नगर पंचायत, एनआरआई और पूरे समुदाय के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!