राजनीति से परे होकर…. अमित शाह से मिलीं प्रियंका गांधी, की ये खास अपील, जानें क्या मिला जवाब

by
प्रियंका गांधी को सांसद के तौर पर संसद पहुंचे अभी एक हफ्ते का वक्त भी नहीं हुआ है कि उन्होंने अपनी अलग राजनीति की पहली तस्वीर पेश कर दी है । प्रियंका गांधी ने वायनाड में आ रही है प्राकृतिक आपदाओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
यह मुलाकात इस वजह से भी अहम कही जा सकती है क्योंकि गांधी परिवार की तरफ से केंद्र सरकार के किसी मंत्री और खास और पर गृह मंत्री से अपने लोकसभा क्षेत्र को लेकर इस तरह की मुलाकातें कम ही याद आती है।
वायानाड के लिए विशेष पैकेज की मांगा :
वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार (4 दिसंबर 2024) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात करीबन 10 मिनट तक चली। इस मुलाकात में प्रियंका गांधी ने प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे वायानाड के लिए 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विशेष सहायता की मांग की। अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने बताया कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात अच्छी रही।
कल शाम तक जवाब देंगे गृह मंत्री :   प्रियंका ने कहा कि उनसे कहा गया है कि गुरुवार 5 दिसंबर शाम तक उन्होंने जिन मांगों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की है, उस पर वापस जवाब दिया जाएगा। वायनाड से चुनकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी की केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात इस वजह से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां पर प्रियंका गांधी केंद्र सरकार की मदद मांगने के लिए पहुंची, तो उस क्षेत्र के लिए जहां की जनता ने उनको सांसद चुनकर संसद तक पहुंचाया है।
                        वायनाड में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने वोट मांगते हुए अपील की थी कि जनता अगर उनको सांसद के तौर पर जीता कर संसद भेजते हैं तो उनकी समस्या को उठाया जाएगा। एक तरह से प्रियंका गांधी ने इस मुलाकात के जरिए वायानाड की जनता से किया हुआ वादा भी पूरा करने की कोशिश भी अपनी इस मुलाकात के जरिए दिखा दी है।
‘गृह मंत्री को वायनाड की स्थिति से अवगत कराया’ :  गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, “हमने गृह मंत्री को वायनाड की स्थिति से अवगत कराया है। उन्हें बताया है कि वहां क्या-क्या हुआ है और लोग पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं. लोगों के पास कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं बचा है। लोगों के घर, बिजनेस सब कुछ बह गया है. हमने अपील की है कि राजनीति को परे रखते हुए वहां लोगों की जितनी मदद की जाए वो करें। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने अपील की है कि राजनीति को परे रखते हुए वहां लोगों की जितनी मदद की जाए वो करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्या है टॉयलेट टैक्स ? सीएम सुक्खू ने बताई हकीकत – जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश में मचा है सियासी घमासान

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में ‘टॉयलेट सीट टैक्स’ लगाए जाने के विवादों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इसको निराधार बताते हुए कहा कि ‘टॉयलेट टैक्स’...
article-image
पंजाब

The aim of the complaint

 Under the Aap Di Sarkar, Aap De Dwar program, a complaint redressal camp was organized in Bhaangala of Mukerian Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 24 :  Under the Aap Di Sarkar, Aap De Dwar program of the...
article-image
पंजाब

झांसे में लेकर लूटपाट करने वाले काबू

होशियारपुर  : जिला पुलिस की ओर से शरारती तत्वों के खिलाफ शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत लोगों को सामान बेचने, खरीदने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 2 व्यक्तियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन कार्डधारक 29 फरवरी तक करवाएं ईकेवाईसी – DC जतिन लाल

ऊना, 13 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को...
Translate »
error: Content is protected !!