राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बीएलए नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया के बारे में दी गई जानकारी

by
होशियारपुर, 22 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने आज ज़िला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति प्रक्रिया और इससे जुड़े आवश्यक दिशानिर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करने की सुविधा प्रदान की गई है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची की तैयारी और शुद्धिकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि प्रत्येक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल अपने अध्यक्ष या सचिव के माध्यम से जिला प्रतिनिधि अथवा विधान सभा स्तर पर किसी पार्टी सदस्य को बीएलए नियुक्त करने के लिए अधिकृत कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक राजनीतिक दल एक से अधिक व्यक्तियों को बीएलए के रूप में अधिकृत कर सकता है, बशर्ते वे संबंधित चुनाव क्षेत्र के मतदाता हों। बीएलए को मतदाता सूची के निर्धारित भाग की ड्राफ्ट कॉपी बूथ लेवल अधिकारी से प्राप्त करनी होगी। उन्होंने बताया कि आम तौर पर वोटर सूची के प्रत्येक भाग के लिए एक बीएलए नियुक्त किया जा सकता है, और वह उसी भाग में पंजीकृत मतदाता होना चाहिए। यदि एक ही इमारत में कई मतदान केंद्र हैं, तो एक बीएलए को एक से अधिक भागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बीएलए की नियुक्ति तब तक मान्य रहेगी जब तक संबंधित राजनीतिक दल उसे बदलने का निर्णय नहीं लेता या वह मतदाता सूची से बाहर नहीं हो जाता।
जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी, अर्ध-सरकारी, सार्वजनिक उपक्रमों  में कार्यरत व्यक्ति बीएलए नहीं बन सकते। बीएलए की नियुक्ति पत्र निर्धारित फॉर्म में बूथ लेवल अधिकारी को सौंपना होगा। बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने में प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल से लखविंदर सिंह लक्खी, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, सी.पी.आई(एम) बलविंदर सिंह व आम आदमी पार्टी से जसपाल सिंह मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बिल्कुल नही हटाया जा रहा….चुनाव खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा : भूपेश बघेल

नई दिल्ली :  कांग्रेस महासचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर बदलाव की अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदेश में कोई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 की मौत व दूसरा घायल : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद के युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ : हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। भोटा-सलौनी नेशनल हाईवे पर बुधवार सायं करीब 4.30 बजे करेर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा सैला मंडल : पूर्व सांसद खन्ना ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बुलाई बैठक, केंद्र की कल्याणकारी नीतियों के प्रचार सम्बन्धी कार्यकर्ताओं की तय की जिम्मेदारियां

सैला खुर्द  19 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा सैला मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जिसमें खन्ना ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए...
article-image
पंजाब

शिअद ने लुधियाना (वेस्ट) उपचुनाव के लिए परुपकार सिंह घुम्मन को बनाया प्रत्याशी

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना (वेस्ट) विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए स. परुपकार सिंह घुम्मन को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। . घुम्मन एक वरिष्ठ वकील हैं...
Translate »
error: Content is protected !!