राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब को आर्थिक कंगाली की ओर धकेल रही है आप : तरुण चुघ

by
नई दिल्ली, 10 जून । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मंगलवार को भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आआपा) की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब को आर्थिक कंगाली की ओर धकेला जा रहा है।
चुघ ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मान पंजाब के आम जनमानस की जगह अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे भ्रष्टाचार के आरोपित नेताओं पर पंजाब के खजाने को उड़ा रहे हैं। जबकि पंजाब के खजाने का पैसा आम आदमी पार्टी के प्रचार पर खर्च हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि खुद मुख्यमंत्री मान और उनकी पूरी सरकार केजरीवाल के हाथों की कठपुतली बन चुकी है, वहीं केजरीवाल जो खुद भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर हैं, ऐसे व्यक्ति को पंजाब के भविष्य के बारे में फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं है। आआपा सरकार के शासन में गैंगस्टर, ज़मीन माफिया और शराब माफिया का वर्चस्व बढ़ा है और पंजाब की आर्थ‍िक और सुरक्षा स्थिति दिनोंदिन खराब हो रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उम्मीदवार के विवरण और जमा करवाए ऐफीडैवटों संबंधी केवाईसी एप (नॉ यूयर कैंडीडेट – अपने उम्मीदवार को जानो) से जानकारी हासिल की जा सकती : ख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बुधवार को पोडकास्ट का चौथा एपिसोड सोशल मीडिया के आधिकारिक पेजाें (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) पर रिलीज कर दिया है। इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन...
article-image
पंजाब

Patiala Excels in State-Level Junior

Hoshiarpur/ Nov4/Daljeet Ajnoha : The State-Level Junior Kho-Kho Championship (Under-18 Boys and Girls), organized by the Kho-Kho Association of Hoshiarpur, concluded successfully at Rayat Bahra Professional University, showcasing remarkable sportsmanship and competitive spirit among...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम पंजाब यूनिवर्सिटी चैंपियन बनी 2 साल बाद : 7 टीमों को हराकर फिर से इंटर-कॉलेज कॉम्पिटिशन जीता

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की चैंपियन बनने का सम्मान हासिल किया है। गुरुसर सुधार में हुए पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर-कॉलेज फुटबॉल कॉम्पिटिशन में कोच हरदीप...
Translate »
error: Content is protected !!