राजपुरा की टीम ने कबड्डी के खिताब पर कब्जा : नशे से दूर रखने के लिए दाड़वा पंचायत ने कराई प्रतियोगिता

by

पट्टा मेहलोग,18 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत दाड़वा पंचायत में चिट्टा व नशे से दूर रखने के लिए युवाओं के लिए दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई थी। पहले दिन 50 किलो वर्ग की प्रतियोगिता थी और रविवार को अंडर 19 वर्ग की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें क्षेत्र की 20 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मेच राजपुरा व दाड़वा के के बीच हुआ। जिसमें राजपुरा ने एकतरफा मुकाबले में दाड़वा को पराजित किया। राजपुरा को क्लब के ओर से 71 सौ रुपये व ट्राफी तथा उप विजेता दाड़वा को 51 सौ रुपये व ट्राफी दी गी।
पंचायत के प्रधान रमेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की नशे की खिलाफ चल रही मुहिम के तहत उनकी पंचायत ने पहल की है। प्रतियोगिता में आने वाले सभी युवाओं को नशे की प्रति जागरूक किया गया है। उन्हें बताया गया कि उन्हें चिट्टे को हराना है। तथा उनके नशा न करने का संकल्प भी दिया गया। 21 को पंचायत की ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई है जिसें चिट्टे के लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार बांटे। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बच्चों को चिट्टे व नशे से दूर रहने की बात कही। बीडीसी की अध्यक्ष अध्यक्ष जमुना ठाकुर प्रधान रमेश ठाकुर पुष्पेंद्र ठाकुर आशीष शर्मा महेश व हैप्पी सहित स्थानीय जनता व क्लब के सदस्य रहे।
फोटोकैप्शन : दाड़वा पंचायत में अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भम्मियां की 105 वर्षीय की बचनी का देहांत

गढ़शंकर। गांव भम्मियां की नंबरदार गेज चंद की 105 वर्षीय बचनी का आज देहांत हो गया। बचनी का अंतिम संसकार उनके गांव भम्मियां में कर दिया गया उनकी चिता को मुख्यागिनी उनके बेटे नंबरदार...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजा वडिंग पर बोला तीखा हमला : वडिंग मीडिया में सुर्खियां बटोरने और वाहवाही के लिए तथ्यों को छिपा रहे

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयान को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह मनगढंत बयान दे रहे हैं।...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री आशु की अग्रिम जमानत याचिका खारिज : DSP ने कोर्ट में कहा कि अभी केस में आशु को अब तक नामजद नहीं किया : वकीलों ने कहा- गिरफ्तारी से पहले नोटिस दें

लुधियाना :  लुधियाना में 2,400 करोड़ रुपए के कथित भूमि घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को बड़ा झटका लगा है। अतिरिक्त सत्र न्यायधीश गुरप्रीत कौर की काेर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में निर्माणाधीन अस्पताल भवन और खेल मैदान का किया निरीक्षण

एएम नाथ। कंडाघाट : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कल देर शाम सोलन से वापिस लौटते हुए कंडाघाट में निर्माणाधीन अस्पताल के भवन और खेल मैदान का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!