राजपुरा थाना सिटी के SHO सस्पेंड : गोलीकांड मामले में लापरवाही का आरोप

by

राजपुरा : राजपुरा पुलिस विभाग में भी कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजपुरा थाना सिटी के SHO, किरपाल सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

गोलीकांड मामले में लापरवाही का आरोप :  सूत्रों के अनुसार SHO किरपाल सिंह पर यह कार्रवाई हाल ही में राजपुरा-सरहिंद रोड पर हुई फायरिंग की घटना से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक ढाबे पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें ढाबा मालिक का भतीजा पारस गंभीर रूप से घायल हो गया था। SHO पर आरोप है कि इस गंभीर मामले में उन्होंने समय पर कार्रवाई नहीं की और मामले की जांच में सुस्ती दिखाई। इस कारण अधिकारियों ने उन्हें निलंबित कर दिया।

नए SHO की तैनाती

निलंबन के बाद प्रशासन ने तुरंत नई तैनाती की। थाना सदर में कार्यरत इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह को अब राजपुरा थाना सिटी का प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने कहा कि इससे पुलिस विभाग में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बार-बार स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था के उल्लंघन और ड्यूटी में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमृतसर और राजपुरा में हुई निलंबन कार्रवाइयों को सरकार की “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति के तहत एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रेमी संग होटल आई नाबालिग की अर्धनग्न लाश मिली :लड़की की आंखों पर थी पट्टी बंधी

अबोहर  : पंजाब के शहर अबोहर में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां पर एक होटल के कमरे में नाबालिग लड़की की अर्द्धनग्न हालत में लाश मिली है। लड़की की आंखों पर...
article-image
पंजाब

सिख ह्यूमन डेवलपमेंट फाउंडेशन (यूएसए) ने खालसा कॉलेज गढ़शंकर के 27 विद्यार्थियों को 7.70 लाख रुपये की छात्रवृत्ति की प्रदान

गढ़शंकर, 1 जुलाई : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिख ह्यूमन डेवलपमेंट फाउंडेशन (यूएसए) की ओर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजय रतन ने किया भड़ोली उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ : बोले…. राजस्व मामलों के त्वरित निदान के लिए लगाई जा रहीं लोक अदालतें

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/ तलवाड़ा :  ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने आज शुक्रवार को अपने विधानसभा हलके की उपतहसील भड़ोली के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस उपतहसील के अंतर्गत भड़ोली 1, भड़ोली-2, चौगाठ,...
पंजाब

पंजाब में 3 दिन रहेंगी छुट्टियां : स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे

चंडीगढ़: दिवाली के त्योहार के बाद इस महीने में कई छुट्टियां आने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार 15, 16 और 17 नवंबर को छुट्टियां रहेंगी। पंजाब सरकार की ओर से जारी सालाना सूची में...
Translate »
error: Content is protected !!