राजलक्ष्मी समविद् गुरुकुलम् में ‘बिहार दिवस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया

by

बी बी एन, 21 मार्च (तारा) : देवभूमि हिमाचल प्रदेश की सुरम्य वादियों में स्थित राजलक्ष्मी समविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल बारियाँ नालागढ़ में ‘बिहार दिवस’ बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा पूरी तरह बिहार की संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगी दिखाई दी। कार्यक्रम का संचालन विशेष रूप से भोजपुरी और मैथिली भाषाओं में किया गया, जिसने वातावरण को और भी जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत “नमो नारायण” और “जय हिंद” के उद्घोष के साथ हुई। सैनिक छात्र आयुष ने अपने संबोधन में कहा— “खइले के बादो मन ना भर, बात बाटे पुरी में; एने के त छोड़, पूरा विश्व के लोग बात करे ले भोजपुरी में।” इसी क्रम में सैनिक छात्र राजदीप कश्यप ने भोजपुरी तथा मैथिली में बिहार के गौरवशाली इतिहास को उजागर करते हुए माता सीता की जन्मभूमि, महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और प्रसिद्ध गणितज्ञ आर्यभट्ट के योगदान का उल्लेख किया। छात्रों ने बताया कि आर्यभट्ट के ‘शून्य’ और ‘पाई’ के सिद्धांतों ने विश्व को नई दिशा दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सैनिक छात्रों ने बिहार की लोकभाषाओं में अपने विचार प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सेना की वर्दी में सजे अनुशासित सैनिक छात्रों ने यह संदेश दिया कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना उतना ही आवश्यक है जितना आधुनिकता को अपनाना।
कार्यक्रम में प्रेरणादायक संदेश भी दिए गए। सैनिक छात्रों ने ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के संघर्षपूर्ण जीवन का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि “जो व्यक्ति हिम्मत नहीं हारता, वही सच्ची सफलता प्राप्त करता है।” इसने सभी को कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा दी।
इस आयोजन प्रार्थना का सुनील कुमार शास्त्री द्वारा किया गया, जबकि विज्ञान शिक्षक शिवम कुमार ने सैनिक छात्रों को बिहार के इतिहास, संस्कृति और महान विभूतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करता है तथा सैनिक छात्रों में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक सम्मान की भावना को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

421 परीक्षार्थी होंगे शामिल, बिना ई-एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश : मंडी में 3 अगस्त को आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ परीक्षा सभी तैयारियां पूरी-एडीसी

एएम नाथ। मंडी, 2 अगस्त।  जिला मुख्यालय मंडी में कल रविवार 3 अगस्त को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आयोजन की सभी तैयारियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर चमरा-3 परिसर में कार्यक्रम का आयोजन : एसी टू डीसी व सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पृथ्वी पाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा :   विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एनएचपीसी चमेरा-3 परिसर में विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए सहायता उपकरण वितरण के अतिरिक्त रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिव निलंबित, ग्राम पंचायत मझोली के : वित्तीय अनियमितताओं के मद्देनजर

शिमला 23 नवंबर – अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिमला अभिषेक वर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि विकास खण्ड कुपवी की ग्राम पंचायत मझोली के पंचायत सचिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमन्त्री के निर्देश पर नालागढ़ में किसानोे से गेहूं की खरीद आरम्भ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने किया मुख्यमन्त्री का आभार व्यक्त नालागढ़ :  सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के किसानों के लिए आज से नालागढ़ में ही गेहूं की खरीद आरम्भ हो गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!