राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई,4869 वाहनों पर पुलिस का शिकंजा

by

मॉडिफाइड बाइक और फर्जी नंबर प्लेट वालों की शामत।

पुनीत महाजन:  चंडीगढ़ / जयपुर । सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पहले ही दिन हजारों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई दर्ज की गई।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान में उन वाहनों को प्राथमिकता से चिन्हित किया जा रहा है जो नियमों के विपरीत मॉडिफिकेशन, अवैध नंबर प्लेट, काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न तथा अनधिकृत लाल-नीली बत्तियों का उपयोग कर रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि अभियान केवल चालान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गंभीर उल्लंघन मिलने पर वाहन जब्ती और लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।यातायात विभाग के अनुसार पहले दिन प्रदेशभर में करीब 4,869 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
सबसे अधिक मामले काली फिल्म लगे वाहनों के सामने आए, जबकि बड़ी संख्या में फर्जी अथवा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले वाहन भी पकड़े गए। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध बॉडी परिवर्तन, जाति-धर्म अथवा पदनाम दर्शाने वाले स्टिकर और हूटर-फ्लैशर लगाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वाहन की मूल संरचना, चेसिस, साइलेंसर या अन्य तकनीकी विनिर्देशों में बिना अनुमति बदलाव करना कानून का उल्लंघन है। विशेष रूप से तेज आवाज करने वाले साइलेंसर और एयर हॉर्न सड़क सुरक्षा के लिए खतरा माने जा रहे हैं। ऐसे मामलों में मौके पर ही वाहन सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने यह भी साफ किया है कि लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर और हूटर केवल अधिकृत श्रेणी के वाहनों को ही अनुमति प्राप्त है। निजी वाहनों में इनका उपयोग पाए जाने पर न केवल उपकरण जब्त किए जाएंगे बल्कि संबंधित चालक के ड्राइविंग लाइसेंस पर भी कार्रवाई होगी।
अभियान के दौरान हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) की भी जांच की जा रही है। अस्पष्ट, फर्जी या छिपाई गई नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और परिवहन विभाग का मानना है कि ऐसी व्यवस्था अपराध नियंत्रण और वाहन पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष अभियान पूरे जून माह तक जारी रहेगा। सभी जिलों को नियमित नाकेबंदी, गश्त और प्रवर्तन कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और नियमों का पालन सुनिश्चित हो

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन तृप्ति: कांगड़ा की अनूठी एवं अभिनव पहल – DC हेमराज बैरवा

आमजन को अधिक से अधिक जागरूक कर पोषण व्यवहार में लाएं बदलाव एएम नाथ।  धर्मशाला, 20 मई।  जिला कांगड़ा में कुपोषण और अनीमिया जैसी समस्याओं के समाधान हेतु चलाए जा रहे मिशन तृप्ति अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल और रोहित ठाकुर ने आई.टी.आई सायरी का किया निरीक्षण

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल तथा प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने...
article-image
पंजाब

घोटालों के लिए पंथ को ढाल बना रहे अकाली दल और SGPC: भगवंत मान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और शिरोमणि अकाली दल पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये संगठन श्री अकाल तख़्त साहिब और पूरे पंथ...
Translate »
error: Content is protected !!