राजस्व अधिकारी प्राथमिकता पर कोर्ट लगाकर करें मामलों का निपटाराः डीसी

by

उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
ऊना: 6 सितंबरः उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को प्राथमिकता के आधार पर कोर्ट लगाकर मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। आज जिला परिषद सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में राघव शर्मा ने कहा कि निशानदेही, इंतकाल, तकसीम, दुरुस्ती तथा ऑडिट पैरा, इंतकाल सत्यापन के अलावा राजस्व से संबंधित अन्य मामलों का त्वरित निपटारा किया जाना चाहिए तथा लंबित केसों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार नियमित रूप से पटवार सर्किल का निरीक्षण करें।
डीसी ने कहा कि इलेक्शन अपील का भी एसडीएम समय पर निपटारा करें। इसके अलावा उन्होंने ई-केवाईसी तथा रिकवरी के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ बीडीओ तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्रों बनाने का कार्य भी विशेष ध्यान दें, ताकि लोगों को अपने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बेवजह दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े।
बैठक में एसडीएम गगरेट मदन कुमार, एसडीएम बंगाना योग राज धीमान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, ई-जिला प्रबंधक साहिल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जोगिंदर पटियाल सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी मंदिर लिल्ली, भनोता में लगा विशाल भण्डारा : हजारों भक्तों ने मंदिर में टेका माथा, भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण

एएम नाथ। चम्बा :  ज्वालामुखी मंदिर लिल्ली, भनोता में रविवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने मंदिर में माथा टेककर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी के प्रधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के तहत सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षताक, लाकारों के चयन को लेकर की गई चर्चा एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं संयोजक सांस्कृतिक उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित मिलेंगे मतदान केंद्र : डीसी जतिन लाल

ऊना, 3 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में सभी मतदान केंद्रों पर शतप्रतिशत न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। जिले में 516 मतदान केंद्र बनाए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब कारोबारी से मांगी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी : पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का वॉइस मैसेज भी भेजा

ऊना : शराब कारोबारी राजीव राणा से कल शाम 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला साहमने आया है । राजीव राणा को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!