राजा-रानियों को हार का स्वाद चखा चुका है मंडी संसदीय क्षेत्र :  वीरभद्र-महेश्वर-प्रतिभा-सुखराम व जयराम भी हार चुके हैं चुनाव

by
राजनीति के चाणक्य रहे स्व. पंडित सुखराम भी नहीं समझ सके लोगों की नब्ज
एएम नाथ। शिमला :  मंडी संसदीय क्षेत्र न सिर्फ आधे हिमाचल प्रदेश में फैला हुआ चुनाव क्षेत्र है। इस क्षेत्र के मतदाता कब क्या कर बैठें, यह भी इस यहां का एक और अनोखा पहलू है। मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने दिग्गज नेताओंं और राजा रानियों को चुनाव जीता कर देश की संसद में भेजा, तो कई बार दिग्गजों को हार का स्वाद भी चखाया है। मंडी सीट के 17 हलकों के 13,59,497 मतदाता किस कब किस करवट बैठे जाएं, यह राजनीति के चाणक्य रहे स्व. पंडित सुखराम भी नहीं समझ सके। यहां स्व. वीरभद्र सिंह, राजा महेश्वर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और सुखराम व उनके पौते आश्रय शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है।
इतिहास पर अगर नजर दौड़ाएं, तो मंडी सीट स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही है। वह यहां तीन बार जीत कर देश की संसद में पहुंचे और केंद्रीय मंत्री भी बने। 2009 में प्रदेश में भाजपा की सरकार रहते हुए भी वीरभद्र सिंह जीतने में सफल रहे। हालांकि जीत का अंतर 13997 मत ही था, जबकि 1977 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा अचानक चुनावों की घोषणा करने से बने माहौल में वीरभद्र सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा। वीरभद्र सिंह को उस समय भारतीय लोकदल के गंगा सिंह से हार मिली थी।
पंडित सुखराम को भी हार का सामना करना पड़ा। पंडित सुखराम मंडी सीट से तीन बार जीत कर लोकसभा में पहुंचे और केंद्रीय मंत्री रहे। हालांकि पंडित सुखराम को मंडी सीट पर 1989 में भाजपा के महेश्वर सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उस समय देश में चीनी की भारी किल्लत हो गई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 लाख रिश्वत का मामला : एडवोकेट सलवान और बिचौलिये की हिरासत फिर एक सितंबर तक बढ़ी

चंडीगढ़। बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में फंसे हाई कोर्ट के नामी वकील जतिन सलवान और बिचौलिये सतनाम सिंह को सीबीआई ने सोमवार को वीडियो...
article-image
पंजाब

गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी और आदि धर्म मिशन ने श्री खुरालगढ़ साहिब के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू करने का किया फैसला

सरकार सहमत हुई तो पंजाब के लिए बनाएंगे नए प्रोजेक्ट- संत समाज होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब और अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन (रजि.) भारत संत समाज की एक...
article-image
पंजाब

हैबोवाल बीत से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए मुफ्त बस सेवा फिर से शुरू

गढ़शंकर : गुरु रामदास समाज सेवा स्पोर्ट कल्चरल,  नूरपुर बेदी द्वारा हैबोवाल बीत से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए लंबे समय से निःशुल्क बस सेवा शुरू की गई थी । लेकिन कोरोना काल में यह...
article-image
पंजाब

गांव नूरपुर जटा के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की शर्मनाक घटना, पुलिस ने तुरंत संभाली कमान

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : गढ़शंकर हल्के के गांव नूरपुर जटा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में आज सुबह बेअदबी की एक बेहद निंदनीय घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में रोष की लहर दौड़ गई।...
Translate »
error: Content is protected !!