राजेश धर्माणी ने घुमारवीं सिविल अस्पताल के डाॅक्टर्स एवं स्टाफ को किया सम्मानित

by
अस्पताल में पहली बार हुए दो जटिल सिजेरियन प्रसव, उपलब्धि पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 29 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं सिविल अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक करवाए गए दो जटिल सिजेरियन प्रसवों के लिए अस्पताल के डाॅक्टर्स एवं अन्य संबंधित स्टाफ को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में डाॅ. अनुपम शर्मा, डाॅ. अभिनव गौतम, डाॅ. दीपक, तकनीकी स्टाफ उमेश, पूजा, अंकुश, तथा वार्ड स्टाफ सीता और रमा शामिल हैं।
इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में पहली बार जटिल सिजेरियन प्रसव करवाकर डॉक्टरों एवं तकनीकी स्टाफ ने बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने सभी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थानों के आधारभूत ढांचे को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं घर के समीप ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर के अस्पतालों में भी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे ग्रामीण एवं दूर-दराज के लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उपमंडल एवं ग्रामीण स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों सहित आवश्यक पैरा-मैडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की है। साथ ही लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सिविल अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी नियुक्ति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने शिमला स्थित अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाना तथा डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी शुरू की है। यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे लोगों को प्रदेश के भीतर ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।
राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण बिलासपुर जिला में भी स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेअदबी मामले में दो दिन के रिमांड पर डेरा प्रेमी प्रदीप कलेर : बेअदबी मामलों के पीछे के कारणों और उन्हें अंजाम दिए जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी

फरीदकोट :   बेअदबी मामले में गिरफ्तार डेरा सच्चा सौदा की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य प्रदीप कलेर को शनिवार को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने प्रदीप कलेर को दो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदा जलाया- 14 साल के बच्चे नेपिता को कमरे में बंद कर : खुद छत से कूदकर मौके से फरार

फरीदाबाद :  फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक 14 वर्षीय लड़के ने अपने पिता को कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया और खुद छत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएमएफ कार्यों की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

एएम नाथ।  कुल्लू, 29 दिसंबर : उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा एसडीएमएफ (SDMF) के तहत संचालित विकासात्मक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब खरीद कर आढ़ती के साथ 37 लाख की ठगी मामला दर्ज

शिमला : ठियोग के सेब आढ़ती से सेब खरीद कर  करीब 37 लाख की ठगी के आरोप में आंध्र प्रदेश के एक ब्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।    मतियाणा के...
Translate »
error: Content is protected !!