राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभागों को विकास योजनाओं में डीआरआर पहलों को शामिल करने को कहा

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) ने संबंधित विभागों और संगठनों को अपनी विकास योजनाओं और परियोजनाओं में विभिन्न आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) पहलों को एकीकृत करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि मानसून के दौरान भूस्खलन और अन्य प्रक्रियाओं को रोका जा सके।
प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी कि विभागों को व्यापक जोखिम आकलन कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी योजनाएं और डिजाइन आपदा-रोधी हैं। सभी विभागों और संगठनों को तैयारी, क्षमता निर्माण और आपदा जोखिम न्यूनीकरण उपायों को सुनिश्चित करने के लिए 2012-एचपीएसडीएमए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम से बचाव है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खाने पीने वाले खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल लिए : जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006

हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 28 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रसिद्ध साहित्यकार रामलाल पाठक ने डीसी बिलासपुर को भेंट की चर्चित पुस्तक ‘लोकगीतों में जनजीवन’

डीसी बोले जिला की लोक संस्कृति, लोकपरंपराओं और संस्कृति संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास एएम नाथ । बिलासपुर, 09 दिसंबर : वरिष्ठ साहित्यकार रामलाल पाठक ने अपनी चर्चित पुस्तक ‘लोकगीतों में जनजीवन’ मंगलवार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की किन्नौर की महिलाओं के लिए 1500 रुपये की घोषणा, रिकांग पियो में भू-तापीय हीटिंग व्यवस्था

तरांडा टनल के लिए 8 करोड़ रुपये, पॉलिटेक्निक कॉलेज को रोहड़ू से उरनी स्थानांतरित करने की घोषणा श्रेणी-1 व श्रेणी-2 के अधिकारियों के 3 प्रतिशत वेतन स्थगन को वापस लेने की घोषणा गैर-राजपत्रित पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशाल चौधरी को मातृ शोक : कांता देवी के निधन पर जताया शोक

बीबीएन 25 मई (तारा) ;  गुल्लरवाला पंचायत के निवासी दिल्ली में जीएसटी, कस्टम एवम नारकोटिक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर तैनात विशाल चौधरी (आईआरएस) की माता कांता देवी (57) पत्नी डॉक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!