राज्य कामगार कल्याण बोर्ड की महिला श्रमिक आवास योजना के तहत 3 लाख की राशि का प्रावधान : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष बोले, विधवा, एकल, निराश्रित तथा दिव्यांग महिला श्रमिकों को मिलेगा योजना का लाभ

एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज उप मंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में विभिन्न योजनाओं की जानकारी को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड नरदेव सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के समस्त वर्गों का कल्याण सुनिश्चित बना रही है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में श्रमिक वर्ग तथा उनके आश्रितों का कल्याण सुनिश्चित बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।


कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा विधवा, एकल, निराश्रित तथा दिव्यांग महिला श्रमिकों के लिए कार्यान्वित की जा रही आवास योजना के तहत महिला लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 3 लाख की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा को लेकर कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख भी अपने संबोधन में किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को इंडक्शन हीटर भी वितरित किए।
अध्यक्ष प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड नरदेव सिंह कंवर ने जागरूकता कार्यक्रम में 14 विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत गत वर्ष के दौरान कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया गया है।


उन्होंने कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकरण संख्या को बढ़ाने का भी आग्रह किया। नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि बोर्ड की योजनाओं से लाभ लेने में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थियों को डिजिटल कार्ड सुविधा भी सुनिश्चित बनाई जा रही है।
कार्यक्रम में जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा, उपाधीक्षक पुलिस योगराज, तहसीलदार सुमन धीमान, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद्र, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी शालू शर्मा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल जनित रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान – महेन्द्र पाल गुर्जर

जल शक्ति विभाग पेयजल स्त्रोतों में क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें 15 से 30 जून तक मनाया जाएगा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा ऊना : डायरिया के कारण बच्चों की मौत की घटनायें को रोकने के लिए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा दीवार एवं बाड़ बंदी के लिए 10 लाख की धनराशि को स्वीकृति प्रदान : गौ सदन तुनुहट्टी की बढ़ेगी क्षमता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

चंबा, 5 सितंबर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत लाहडू-चिंहा, तुनुहट्टी, नैनीखड्ड, सहित राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए के तहत प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आसमानी बिजली गिरने से बोह घाटी में 120 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

एएम नाथ। शाहपुर :  शाहपुर उपमंडल की बोह घाटी एक दर्दनाक प्राकृतिक हादसे का गवाह बनी, जहां तेज बारिश और गर्जना के बीच आसमानी बिजली गिरने से 120 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक पलटा कालोहा में : बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में और दोनों की दर्दनाक मौत

एएम नाथ :देहरा। जालंधर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तीन पर जिला कांगड़ा के कलोहा में सोमवार सुबह टाइलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सुबह की सैर के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला भी...
Translate »
error: Content is protected !!