बगावत- सुक्खू और बागियों में सुलह का आसार नहीं : सुधीर समर्थक 5 नामित पार्षद MC धर्मशाला से हटाए

by
एएम नाथ। धर्मशाला  :   सुक्खू और बागियों में सुलह का आसार नहीं लग रहा है। कम होने के बजाय ये तकरार लगातार बढ़ती ही जा रही है। क्योंकि सुक्खू सरकार अब बागियों को निशाने पर लेकर उन पर गाज गिरने जो लग गई है।
सुक्खू सरकार ने अब सुधीर शर्मा के समर्थक 5 नामित पार्षदों को नगर निगम धर्मशाला से हटा दिया है जो संकेत देता है कि सब कुछ ठीक नहीं है।
ये इशारा है इस बात का कि बागियों को मनाने की कोशिश नाकाम हो रही है और सुक्खू सरकार पर संकट बरकरार है। कल ही सुक्खू ने एक जनसभा मे बागियों को काला नाग की संज्ञा दी थी। जिससे माहौल और गर्मा गया।
बागी विधायक राजेंद्र राणा ने तो साफ कह दिया कि प्रदेश मे कांग्रेस बचानी है तो सुक्खू को हटाओ अन्यथा कांग्रेस का सफाया होना तय है।
वहीं सुधीर शर्मा ने कांगड़ी बोली में लिखा है “ओछ्यो मिला गोछा, तिन्नी लाई लाई फ़ाड़या”
ऐसे में कांग्रेस पार्टी के भीतर की ये बगावत को मोड़ तक पहुंचाएगी, इसे लेकर करीकृत और नेता असमंझस में हैं कि करें तो करें क्या। किसका साथ दें किसे छोड़ें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में चलाया जाएगा मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान- निवेदिता नेगी

मंडी, 11 जनवरी। जिला मंडी में मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जाएगा जिसमें बच्चों के अधिकारों, बाल यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम, नशीली दवाओं व शोषण से बचने के तरीकों बारे आम जनमानस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा सीटों के साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों के लिए भी टिकटों का एलान कल हो सकता

एएम नाथ । शिमला : लोकसभा सीटों के साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों के लिए भी टिकटों का एलान हो सकता है। बीते दिनों आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के नामों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के लिए उपमुख्य सचेतक नें महाविद्यालय शाहपुर में हुंकार भरी : बोले— “हमें नशा नहीं, युवाओं का सुरक्षित भविष्य चाहिए” ….पुलिस के रडार पर हैं संदिग्ध

चिट्टा रूपी दीमक को समाप्त करने की दिशा में सख्त और निर्णायक कार्रवाई कर रही सरकार : केवल सिंह पठानिया एएम नाथ। ​शाहपुर, 25 दिसंबर : राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का केंद्रीय छात्र सांस्कृतिक संघ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ : विधायक रायजादा ने युवाओं को पटका पहनाकर किया सम्मानित

ऊना : हिमाचल के ऊना विधायक सतपाल रायजादा ने मंगलवार को अजौली गांव के युवाओं के साथ बैठक की। इस दौरान 12 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस में विश्वास जताते हुए हाथ का दामन...
Translate »
error: Content is protected !!