राज्य की कांग्रेस सरकार कोरोना बीमारी से लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम…. ठेकेदार सुरिंदर सिंह प्रधान अकाली दल होशियारपुर।

by

माहिलपुर – पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार कोरोना बीमारी से पंजाब वासियों को सुरक्षित रखने में नाकाम रही है और वह कोविड के नाम पर राजनीति कर लोगों को गुमराह कर रही है इन बातों का प्रगटावा सिरोमणिअकाली बादल के जिलाध्यक्ष ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सरकार कड़े कदम उठाती तो आज कोरोना का यह विकराल रूप देखने को न मिलता और जो करोड़ो रूपये के बड़े बड़े विघ्यपन सड़को व मीडिया में लोगों को दिखा रहे हैं अगर इन्ही पैसो से कोरोना के इलाज पर लगाये जाते तो पुंजब के लोगों का भला होता। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सिर्फ विघ्यपनो में ही कोरोना का मुकाबला कर रही है लेकिन जमीनीस्तर पर नही। उन्होंने कहा कि सिर्फ लॉक डाउन लगाना ही समाधान नहीं है इस लॉक डाउन से जिन दुकानदार व मजदूर वर्ग के लोगों को नुकसान हो रहा है उन्हें भी कोई राहत देने में नाकाम रही है। ठेकेदार ने कहा कि सरकार मोबाइल दुकान खोल रही है लेकिन कापी किताबों की दुकान को खोलने की मंजूरी नहीं दे रही जिससे साफ महसूस होता है कि सरकार के कोविड से बचाव के कदमों से विद्यार्थियों व आमजन को भारी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह हास्यपद है एक तरफ दस से जायदा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है और कोई इस आदेश की उलंघन करता है तो मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाता है लेकिन सरकार के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिधू बरनाला शहर में नगर पालिका में कांग्रेस प्रधान के चुनाब में सैकड़ों लोगों में शामिल हो रहे है उनपर कोई मामला दर्ज नही किया जा रहा। ऐसे मामले सामने आने पर सरकार की नीतियों पर संदेह पैदा हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसी भी समय 181 नंबर पर शिकायत कर सकती हैं महिलाएं

एएम नाथ। हमीरपुर 07 अगस्त। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत बुधवार को गांव बदारन में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

‘सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का’, सज्जन कुमार के घर अफसोस जताने पहुंचे तीनों BJP सांसदों पर भड़का DSGMC

नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने 1984 के सिख विरोधी दंगे के दोषी सज्जन कुमार के घर अफसोस जताने जाने पर भाजपा के तीन सांसदों की कड़ी निंदा करते हुए पार्टी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के प्रिं डॉ जसपाल सिंह के निर्देश पर एनएसएस यूनिट के इंचार्ज प्रो बलबीर कौर व प्रो राजिंदर प्रसाद की अगुवाई में कालेज में सात...
Translate »
error: Content is protected !!