राज्य की कानून व्यवस्था पर सांसद मनीष तिवारी ने चिंता व्यक्त की : अलग-अलग गांवों के विकास हेतु ग्रांट के चैक बांटे

by

खरड़, 6 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है, जिसके चलते लोगों में डर और भय का माहौल व्याप्त है। सांसद तिवारी खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव फतेहपुर (सेलबा) का दौरा करने के अवसर पर एक जनसभा के संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने अलग-अलग गांवों फतेहपुर टपरियां, लोबानगढ़, थाना गोबिंदगढ़ व फतेहपुर (सेलबा) के निवासियों को 3-3 लाख रुपये की ग्रांट के चैक भेंट किए।
सांसद तिवारी ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि हल्के के दौरे के दौरान लोगों में कानून व व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता साफ तौर पर देखने को मिल रही है। राज्य में आए दिन अपराधिक वारदातें हो रही है और सरेआम लोगों का कत्ल किया जा रहा है, जिससे लोगों में डर व सहम का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कानून व व्यवस्था कायम रखने में पूरी तरह से विफल रही है।
वहीं पर, लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास को लेकर अपनी वचनबद्धता को एक बार फिर से जाहिर करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, हलका इंचार्ज विजय शर्मा टिंकू, रंजीत सिंह पडियाला प्रधान मोहाली देहाती कांग्रेस, ब्लॉक प्रधान अजीत सिंह, कुशल राणा, रंजीत नगलियां, रणधीर सिंह पूर्व सरपंच, हरनेक सिंह, दलीप सिंह, बिल्ला राणा सरपंच, राणा कांत कालिया पार्षद, गुरविंदर बिट्टू परोल, हंस राज बूथगढ़ भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के लिए कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया रवाना

न्यूजीलैंड, जापान व दक्षिण कोरिया भी जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया  के सिडनी शहर में 5 से 8 नवम्बऱ, 2024 तक आयोजित होने वाले 67वें...
article-image
पंजाब

World’s Biggest Gold Leaf

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 23 Burger Chachu (Six10 Burger) Hoshiarpur, Punjab in Association with the Team of Grand Mercure Hotel, Agra, Uttar Pradesh organized a World Record Program under the mentorship of Sharandeep Singh and made...
article-image
पंजाब

कर्मचारियों व पेंशनरों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर सरकार की लारों की गठरी फूंकी

गढ़शंकर, 6 अगस्त : मुलाजिम तथा पेंशनर संयुक्त फ्रंट द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा मीटिंगों से बार-बार मुनकर होने के खिलाफ सरकार के लारों की गठरी फूंकने के आह्वान पर पंजाब मुलायम तथा पेंशनर संयुक्त फ्रंट...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में जन्माष्टमी मौके भव्य शोभायात्रा

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। गढ़शंकर में सनातन धर्म सभा द्वारा अध्यक्ष एसएन ओहरी के नेतृत्व में जन्माष्टमी मौके भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर गढ़शंकर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!