राज्य चयन आयोग ने ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम किया घोषित

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पोस्ट कोर्ड-980 के अंतर्गत अनुबंध आधार पर ड्राईंग मास्टर के 314 पदों की भर्ती का अन्तिम परिणाम आज घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन की मांग निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा से प्राप्त हुई थी और इसे 24 मई, 2022 में विज्ञापित किया गया था।
राज्य चयन आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 8721 आवेदन प्राप्त हुए और 7502 अभ्यर्थियों को अक्तूबर, 2022 में आयोजित लिखित परीक्षा के लिए अन्तिम रूप से प्रवेश दिया गया। कुल 6317 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1185 अनुपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि परीक्षा में अंकों के आधार 971 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए शार्टलिस्ट लिया गया था। 966 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल हुए, जिनमें 955 अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा स्वीकृत की गई जबकि विभिन्न कारणों से 11 अभ्यर्थियों की पात्रता को अस्वीकार किया या। उन्होंने कहा कि एक पद को न्यायालय में लम्बित मामले की अन्तिम सुनवाई तक के लिए रिक्त रखा गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस भर्ती का परिणाम आयोग की आधिकारिक वैबसाइटhttp://www.hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध है जिस पर अभ्यर्थी अपने रोल नम्बर के अनुसार प्राप्तांक भी देख सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोविंद सागर झील में जल्द शुरू होंगी रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, मेफील्ड एडवेंचर्स को मिला संचालन का अनुबंध*

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 फरवरी. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित गोविंद सागर झील जल्द ही रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का नया केंद्र बनने जा रही है। साहसिक खेलों और पर्यटन को बढ़ावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का चंबा प्रवास कार्यक्रम जारी : 26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

चंबा 25, जुलाई : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जुलाई को चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जुलाई को सायं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 91.53 लाख रूपये से बसोली में बनने वाले पीएचसी भवन का किया भूमि पूजन, पीएचसी बसोली बनने से लगभग 10 हजार लोग होंगे लाभान्वित: सत्ती

ऊना 6 अप्रैल: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बसोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पंजाब विश्वविद्यालय के पुनर्गठन पर जताई चिंता

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 6 नवंबर — चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने गुरुवार को भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और केंद्र सरकार द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट और सिंडिकेट के पुनर्गठन...
Translate »
error: Content is protected !!